Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » चक्रधरपुर DRUCC की मीटिंग में रेल प्रशासन ने बतायी उपलब्धियां, सदस्यों ने रखी समस्याएं
बोर्ड/जोन

चक्रधरपुर DRUCC की मीटिंग में रेल प्रशासन ने बतायी उपलब्धियां, सदस्यों ने रखी समस्याएं

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 14, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • 16.08.2024 से 15.08.2026 तक की अवधि के लिए गठित समिति की पहली बैठक में यात्री समस्याओं पर मंथन 

CHAKRADHARPUR. चक्रधरपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) की बैठक (13.08.2025) को डीआरएम सभागार कक्ष, चक्रधरपुर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक और डीआरयूसीसी के अध्यक्ष तरुण हुरिया कर रहे थे. डीआरयूसीसी के वर्तमान कार्यकाल की इस पहली बैठक में डीआरयूसीसी के सचिव और सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने सदस्यों का स्वागत किया और चालू वित्तीय वर्ष के दौरान मंडल की उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान पूरे किए गए और शुरू किए गए विभिन्न यात्री सुविधा कार्यों की स्थिति के बारे में भी बताया. बैठक में सदस्यों ने ट्रेन सेवाओं के विस्तार, स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार , और महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं के समयबद्ध समापन जैसे सुझाव दिए. बैठक में सहमति बनी कि इन सुझावों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाएगी, ताकि यात्रियों की सुविधा और यात्रा अनुभव में और अधिक सुधार किया जा सके. इस मौके पर इलाहाबाद से आये डीआरयूसीसी मेंबर रामानंद मिश्रा ने रेलवे बोर्ड से स्वीकृति स्टेशन पर मोचियों के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग उठायी. उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश के बावजूद स्थान के लिए यह समुदाय संघर्ष कर रहा है.

बैठक में रेल प्रशासन की ओर से एडीआरएम (ऑपरेशन) बिनय कुजुर, एडीआरएम (इंफ्रा) अजीत कुमार, सीपीएम (जी/एस) कैलाश चंद्र शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी, वरिष्ठ मंडल संचालन प्रबंधक (समन्वय) अवनीश, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) राम प्रताप मीना, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक हेमंत मधुर, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम अभियंता एनएम दाश समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. वहीं उपभोक्ताओं की ओर से डीआरयूसीसी सदस्य के रूप में मनोज कुमार चौधरी, राकेश रंजन साहू, राजेश कुमार, संजीत कुमार मिश्रा, रजिब कुमार नायक, अरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार महतो और रामानंद मिश्रा ने यात्री समस्याओं को रेल प्रशासन के सामने रखा.

Spread the love
CKP DIV DRUCC MEETING members put forth their problems Railway administration told its achievements in Chakradharpur DRUCC meeting
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleBANDAMUNDA : रेलवे के 100 साल पूरे होने पर क्विज प्रतियोगिता, इलेक्ट्रिक शेड के पी महतो, अमरनाथ और एसके डे रहे अव्वल
Next Article Railway CAG Report : रेलवे के तीन जोन के बजट और लेखा नियंत्रण मामलों में मिली गड़बड़ी, जाने कौन-कौन हैं जोन…
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group