RANGARH. भुरकुंडा रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से इंजीनियरिंग विभाग के एक रेलकर्मी की मौत हो गई. रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान राकेश कुमार यादव के रूप में की गयी है.
मृतक राकेश यादव भुरकुंडा में इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत पीडब्ल्यूआई मेट के पद पर कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार भदानीनगर-लपंगा मार्ग के निकट राकेश कुमार यादव ड्यूटी के समय ट्रैक पार कर रहे थे. इस दौरान पतरातू से बरकाकाना की ओर जा रही गाड़ी संख्या 11447 शक्तिपुंज एक्सप्रेस की चपेट में आ गया.
घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही भुरकुंडा रेलवे स्टेशन के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की. रेलवे ने घटना के लिए लापरवाही को मुख्य कारण बताया है.

















































































