Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » BRMS : भारतीय रेलवे मजदूर संघ के अधिवेशन से रेल राज्यमंत्री का ऐलान, रेलवे में होगी एक लाख नियुक्तियां
    बोर्ड/जोन

    BRMS : भारतीय रेलवे मजदूर संघ के अधिवेशन से रेल राज्यमंत्री का ऐलान, रेलवे में होगी एक लाख नियुक्तियां

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 8, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • अधिवेशन भारतीय रेलवे मजदूर संघ के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगा : बी. सुंदरम 
    • दो दिवसीय सम्मेलन से जो निष्कर्ष निकलेगा, उसे रेल मंत्रालय को भेजा जायेगा : पवन कुमार 

    Bikaner. केन्द्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शनिवार काे कहा कि अब तक हम रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी सुधार पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे. अब इस वर्ष 2025 में रेलवे में कर्मचारी भर्ती पर फोकस रहेगा. करीब एक लाख खाली पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी. रेलवे स्टेशनों पर एय़रपोर्ट से ज्यादा सुविधा मिलेगी. दो-तीन साल बाद हर देशवासी रेलवे में हुए बदलाव की बात करता नजर आएगा. बिट्टू भारतीय रेलवे मजदूर संघ की ओर से आयोजित 21 वे त्रैवार्षिक अधिवेशन को बीकानेर में संबोधित कर रहे थे.

    रेल राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर उसके आधुनिकीकरण तक आमूलचूल परिवर्तन किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है. एक-एक रेलवे स्टेशन पर 5-6 करोड़ लेकर 21-21 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं. ताकि हमारे देश में भी वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बन सकें.

    उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे मजदूर संघ देशभक्तों का टोला है. दो दिवसीय सम्मेलन के बाद जो भी डॉक्यूमेंट यूनियन की तरफ से भेजा जाएगा. उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए कर्मचारियों की पदोन्नति से लेकर अन्य सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा. इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि बीकानेर से जल्द वंदे भारत ट्रेन चलेगी. साथ ही कोटगेट और सांखला फाटक की समस्या का भी जल्द निस्तारण किया जाएगा. इससे किसी का नुकसान भी ना हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा.

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ के देशभर से 570 मेंबरों का हुआ जुटान 

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. सुंदरम ने कहा कि यह अधिवेशन संगठन के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन में जो भी निष्कर्ष निकलेगा. उसे रेल मंत्रालय भिजवा दिया जाएगा. अधिवेशन को महामंत्री मंगेश एम.देशपांडे ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन संतोष पटेल ने किया, जबकि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित, पूर्व मेयर नारायण चौपड़ा, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, टेकचंद बरड़िया, विनायक शर्मा, उद्यमी जुगल राठी, अजय कुमार त्रिपाठी, विनय कुमार झा, हनुमान दास, सुनील कुमार शादी सहित भारतीय रेलवे मजदूर संघ के देशभर से आए 570 सदस्यों समेत जिले के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

    रेल राज्यमंत्री ने बीकानेर डीआरएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अच्छा कार्य कर रहे हैं. NWR में बीकानेर डिवीजन सबसे बड़ा है. लिहाजा उनकी काबिलियत को देखते हुए ही इन्हें यहां लगाया गया है.

    इससे पूर्व रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आचार्य तुलसी के समाधि स्थल पर पहुंच कर मत्था टेका. इस अवसर पर आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश बोथरा, मुख्य न्यासी और यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, प्रतिष्ठान के पूर्व अध्यक्ष हंसराज डागा, महामंत्री दीपक आंचोलिया, हनुमान रांका समेत जैन समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने रेल राज्यमंत्री का स्वागत किया और तेरापंथ के अन्य आचार्यों की विस्तृत जानकारी दी.

    Bikaner Division convention of Indian Railway Mazdoor Sangh one lakh appointments will be made in the railways Railway Minister of State announced at the convention of Indian Railway Mazdoor Sangh This year we will recruit around 1 lakh vacancies
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleInternational Women’s Day : पहली बार महिला रेलकर्मियों के हाथों में रही वंदे भारत ट्रेन की कमान
    Next Article अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रेलवे कर्मियों ने जोधपुर एक्सप्रेस का किया संचालन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group