Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SER : एनसीएसटी आयोग ने जमीन अधिग्रहण के मामले में रेलवे को 45 दिन में कार्रवाई करने का दिया निर्देश

NEW DELHI/CKP. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने जनजाति समुदाय के शिकायत के आलोक में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक समेत ओडिशा के मुख्य सचिव समेत सुंदरगढ़ जिला के आला अधिकारियों सशरीर उपस्थित होने का समन किया था. इस आदेश के बाद मंगलवार को एनसीएसटी के न्यू दिल्ली स्थिति कार्यालय में ओडिशा के सहायक चीफ सेक्रेटरी के अलावा जोन से रेलवे के एक अधिकारी ने उपस्थिति दर्ज करायी.

राष्ट्रीय जनजाति आयोग के सदस्य जातोथू हुसैन ने 45 दिनों में अधिकारियों को आदिवासियों के जमीन अधिग्रहण में अपनायी गयी प्रक्रिया की पूरी जानकारी देने समेत आवश्यक न्यायोचित कार्रवाई करने का कहा है. आयोग ने कहा है कि कपाटमुंडा पंचायत के डिस्पलेस आदिवासियों को नौकरी देने के साथ-साथ सरकारी कार्य में इस्तेमाल होने वाले ग्रामीणों के जमीन के बदले उन्हें उचित मुआवजा भी दी जाये.

हालाकि जिन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत थी तथा जिन अधिकारियों को एनसीएसटी कोर्ट में उपस्थित होने का समन जारी किया गया था उनके  वहां उपस्थित नहीं होने पर आयोग ने नाराजगी जतायी. मालूम हो कि आयोग ने ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी मनोज अहूजा, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी देव रंजन कुमार सिंह, प्रिंसिपल सेक्रेटरी एसटी एससी डेवलपमेंट संजीव कुमार मिश्रा, सुंदरगढ़ जिला कलेक्टर मनोज सत्यवान महाजन, सुंदरगढ़ एसपी पीयूष दिवाकर के अलावा दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को हाजिर होने का समन जारी किया था.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...