Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Southern Railway : पत्नी की डिलेवरी के लिए गये लोको पायलट का छुट्टी आवेदन रद्द, ड्यूटी से किया अनुपस्थित
    बोर्ड/जोन

    Southern Railway : पत्नी की डिलेवरी के लिए गये लोको पायलट का छुट्टी आवेदन रद्द, ड्यूटी से किया अनुपस्थित

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 16, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    प्रतीकात्मक
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    CHENNAI.  रेलकर्मियों खासकर लोको पायलट को काम के दायित्व दबाव के बीच परिवार के साथ सामस्य स्थापित करने में कितनी मानसिक व शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है इसका उदाहरण दक्षिण रेलवे में बीते दिनों सामने आयी एक घटना में सामने आया है. यहां एक लोको पायलट जो प्रसव के समय अपनी गर्भवती पत्नी के साथ रहना चाहता था न सिर्फ उसका अवकाश आवदेन रद्द कर दिया गया बल्कि उसके द्वारा पूरी की गयी ड्यूटी से भी उसे अनुपस्थित करार दे दिया गया.

    घटना 8 अप्रैल की है. जब बिबिन जोसेफ पालघाट डिवीजन में मंगलुरु मालगाड़ी लेकर जा रहे थे. उन्हें गर्भवती पत्नी से एसओएस मिला कि उन्हें प्रसव पीड़ा हो रही है. हालांकि इस बीच वह लगभग तीन घंटे तक ट्रेन चलाकर गंतव्य स्थान पर पहुंचे और ड्यूटी ऑफ किया. क्रू कंट्रोलर को पूरी बात बताने के बाद छुट्टी का अनुरोध किया.

    THE HINDU में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ड्यूटी में रहने के कारण लोको पायलट का मोबाइल ऑफ मोड में था. उन्हें निर्धारित स्थल पर पहुंचने के बाद ही यह पता चला कि पत्नी शाम से उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही थी. यहां से श्री जोसेफ ट्रेन से केरल में अपने पैतृक स्थान लगभग 390 किलोमीटर दूर तिरुवल्ला पहुंचे. यहां पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अगली सुबह एक नवजात का जन्म हुआ.

    जब पूरा परिवार नए सदस्य के आने का जश्न मना रहा था जोसेफ को ड्यूटी से अनुपस्थित किये जाने का संदेश मिला. उन्हें बताया गया कि उनका अवकाश आवेदन स्वीकृत नहीं हुआ है और उन्हें ड्यूटी ऑफ नहीं करने के कारण अनुपस्थित करार दिया गया है. हालांकि इस मामले को ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने जीएम स्त्र पर उठाया और पूरे घटनाक्रम के लिए मंगलुरु के मुख्य क्रू कंट्रोलर को जिम्मेदार ठहराया है.

    दक्षिण रेलवे महाप्रबंधक से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए इस बात पर आश्यर्च जताया गया कि परिवार के किसी सदस्य को तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता के समय लोको पायलट के अवकाश आवेदन को खारिज करना और 9 अप्रैल से अब तक ड्यूटी से अनुपस्थित मान लिया जाना गंभीर कृत्य है. हालांकि बाद में रेल प्रशासन ने लोको पायलट के अवकाश आवेदन को तो स्वीकार कर लिया लेकिन उन्हें विशेषाधिकार अवकाश नहीं दिया गया. इस मामले में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने आपत्ति जताते हुए जीएम से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है. यह मामला पूरे जोन में चर्चा का विषय बना हुआ है.

    पूरे प्रकरण में रेल प्रशासन की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है.

    Chief Crew Controller loco pilot Mangaluru marked absent from duty Palghat Division Southern Railway: Leave application of loco pilot who went for his wife's delivery cancelled
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTATANAGAR : ओबीसी. रेलवे कर्मचारी संघ ने डॉक्टर भीम राव को किया याद
    Next Article KHARAHPUR डीआरएम से मिलने पहुंचे सांसद, झाड़ग्राम स्टेशन डेवलपमेंट योजना की ली जानकारी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group