- अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस पर लोगों को किया गया जागरूकता दिवस
KHARAGPUR. खड़गपुर मंडल द्वारा 17वां अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस मनाया गया, जिसका उद्देश्य जागरूकता फैलाना, सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना तथा सड़क उपयोगकर्ताओं को लेवल क्रॉसिंग गेट को सुरक्षित तरीके से पार करने के लिए परामर्श देना था. अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस (ILCAD) लेवल क्रॉसिंग सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विश्वव्यापी पहल है.
अधिकांश दुर्घटनाएँ तब होती हैं जब व्यक्ति जोखिम उठाते हैं या ध्यान भटकने या अनदेखी के कारण गलत निर्णय लेते हैं. ILCAD का उद्देश्य सड़क/रेल इंटरफेस के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जिन्हें लेवल क्रॉसिंग भी कहा जाता है.
खड़गपुर मंडल के सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा इस मंडल के कई महत्वपूर्ण लेवल क्रॉसिंग पर जागरूकता अभियान चलाए गए. रेलवे कर्मचारियों द्वारा “हर बार सुरक्षित निर्णय” विषय पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन एलसी गेट संख्या केए-8, केएम-128/31-33 मिदनापुर स्टेशन यार्ड और एलसी गेट संख्या केए-6, एचआईजे/बीपीई, केएम संख्या 125/1-3 पर किया गया. स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों द्वारा आम जनता के बीच लेवल क्रॉसिंग पर जागरूकता के बारे में पर्चे वितरित किए गए.
प्रेस विज्ञप्ति
- आगरा कैंट में स्टेशन मास्टर पर हमला गंभीर कृत्य, RPF के आरोपी जवान बर्खास्त किये जाये : UMRKS - July 12, 2026
- ECR : CBI ने किऊल में 50 हजार घूस लेते माल पर्यवेक्षक को पकड़ा, GM छत्रसाल सिंह के कार्यकाल में 8वीं ‘रेड’ - July 12, 2026
- Agra Cantt स्टेशन पर खाकी को शर्मसार करने वाले RPF के दो ASI समेत चार लोग सस्पेंड, ट्रांसफर व FIR, जांच कमेटी गठित - July 12, 2026




















































































