Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे भर्ती बोर्ड गोरखपुर के पूर्व चेयरमैन पर कसा जांच का घेरा, CBI ने छापेमार कर जब्त किये दस्तावेज
बोर्ड/जोन

रेलवे भर्ती बोर्ड गोरखपुर के पूर्व चेयरमैन पर कसा जांच का घेरा, CBI ने छापेमार कर जब्त किये दस्तावेज

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 7, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सांकेतिक तस्वीर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

GORAKGPUR. रेलवे भर्ती बोर्ड गोरखपुर के पूर्व चेयरमैन व वेस्टर्न रेलवे के पूर्व चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर (सीईई) के आवास पर सीबीआई की छापेमारी में कई दस्तावेज जब्त किये गये हैं. पादरीबाजार स्थित आवास पर गुरुवार को लखनऊ से आयी सीबीआई की टीम ने छापेमारी की थी. यह छापा चेयरमैन के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों में फर्जीवाड़ा की जांच का हिस्सा है. सीबीआई टीम ने कार्मिक और इंजीनियरिंग विभाग के दो लोगों के यहां भी जांच की है. लेकिन दोनों नहीं मिले.

लखनऊ से आयी सात सदस्यीय सीबीआइ टीम ने कुल चार लोगों के आवास पर छापेमारी की है. इसमें तीन रेलकर्मी और एक बाहरी है. यह छापेमारी  रेलवे बोर्ड विजिलेंस की नियुक्तियों में फर्जीवाड़ा को लेकर की गयी अनुशंसा के बाद की गयी है. रेलवे भर्ती बोर्ड गोरखपुर कार्यालय के पूर्व चेयरमैन पीके राय, इंजीनियरिंग विभाग में तकनीशियन विनय कुमार श्रीवास्तव, कार्मिक विभाग में कार्मिक सहायक वरुण राज और एक सुजीत कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई की टीम गोरखपुर आयी थी.

रेलवे बोर्ड फर्जीवाड़ा में संलिप्तता की पुष्टि के बाद पूर्व चेयरमैन को पहले ही सेवा मुक्त कर चुका है. नवंबर 2022 में गोरखपुर से हटाने के साथ रेलवे बोर्ड ने उन्हें निलंबित कर दिया था. आरोप है कि चेयरमैन स्वयं और कर्मचारियों के सहयोग से वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों को भी पैनल में शामिल कर देते थे. इस तरह लाखों की वसूली होती थी. तकनीशियन व लोको पायलट की भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद ही रेलवे विजिलेंस ने छापेमारी कर गंभीर अनियमितता पकड़ी थी. यह जांच पहले रेलवे बोर्ड विजिलेंस के पास थी. उसकी अनुशंसा पर यह मामला सीबीआई को दिया गया है.

बताया जाता है कि चेयरमैन पीके राय के हटाने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी नुरुद्दीन अंसारी को बोर्ड अध्यक्ष बना दिया गया. व्यवस्था बदलने के बाद भी यहां  फर्जीवाड़ा चलता रहा. रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय गोरखपुर में तैनात दो रेलकर्मियों ने 26 अप्रैल, 2024 को जारी पैनल में फर्जी ढंग से अपने बेटों का नाम शामिल कर दिया था. सात अभ्यर्थियों के पैनल में बिना फार्म भरे, परीक्षा दिए, बिना मेडिकल टेस्ट और बिना अभिलेखों की जांच कराए ही अपने बेटों को शामिल कर नौ कर दिया.

विभागीय सूत्रों के हवाले से खबर है कि पूर्व चेयरमैन के विरुद्ध जिस मामले में CBI जांच कर रही है, वह 2019 की भर्ती से जुड़ा है. उस समय सहायक लोको पायलट व टेक्नीशियन वर्ग की भर्ती में गड़बड़ी का मामला सामने आया था. CBI टीम दोपहर 1 बजे यहां पहुंची और शाम 5 बजे के बाद वापस चली गई. पूर्वोत्तर रेलवे में रिक्तियों से अधिक पदों पर भर्ती करने का आरोप लगाया गया था. इसमें पैसे के लेन-देन का आरोप भी लगा था.
Spread the love
CBI conducted raid and seized documents Gorakhpur Investigation tightened on the former chairman of Railway Recruitment Board
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleHimayatnagar : नंदीग्राम एक्सप्रेस के इंजन में फंसकर 1 किमी तक घसिटता चला आया …
Next Article East Central Railway : डीडीयू डिवीजन ने 4.5 किलोमीटर लंबी ‘‘रूद्रास्त्र’’ मालगाड़ी चलाकर बनाया रिकॉर्ड, देखें वीडियो …
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group