Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » BILASPUR : कमर्शियल इंस्पेक्टर (CI) की आत्महत्या में पति गिरफ्तार, अवैध संबंध में करता था पत्नी से मारपीट
बोर्ड/जोन

BILASPUR : कमर्शियल इंस्पेक्टर (CI) की आत्महत्या में पति गिरफ्तार, अवैध संबंध में करता था पत्नी से मारपीट

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 13, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

BILASPUR. रेलवे की कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला है कि पति का अन्य महिला से अवैध संबंध था. अवैध संबंध के चलते आरोपी पति अपनी पत्नी विनीता से मारपीट करता था. विनीता साहनी राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्लेयर भी थी. तोरवा पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. यह मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है.

यह भी पढ़ें : 15 दिन में तीन महिला रेलकर्मियों ने दी जान, अब बिलासपुर में सीआई ने लगायी फांसी

एनई कॉलोनी में रहने वाली विनीता साहनी रेलवे बिलासपुर मंडल में कमर्शियल इंस्पेक्टर थीं. वह मूलतः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली थी और बास्केटबॉल की नेशनल प्लेयर थी. उन्हें स्पोर्ट्स कोटा में रेलवे में नौकरी मिली थी. वर्ष 2014 में बिलासपुर के सिलपहरी थाना सिरगिट्टी निवासी ओब्रे हेल से विनीता साहनी ने लव मैरिज की थी. बीते 6 अप्रैल 2024 को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के वक्त जिम संचालक पति घर में नहीं था. 8 साल की बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी.

आरोपी पति ने अधिकारियों पर ही लगाया था प्रताड़ना का आरोप

lalluram.com की रिपोर्ट के अनुसार मामले में तोरवा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पति ओब्रे हेल ने विभागीय अधिकारियों की प्रताड़ना और ट्रांसफर किए जाने तथा छुट्टी नहीं दिए जाने की बात बताई थी. इधर मृतका के माता-पिता और बहन ने पति ओब्रे हेल पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने व अन्य महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था.
अय्याश और बेरोजगार था पति

आरोपी पति ने जांच के दौरान पुलिस को गुमराह किया. जांच में पता चला कि पति की मारपीट से ही विनीता के कंधे और कोहनी में चोट आई थी. विनीता का पति अय्याश और बेरोजगार था. विनीता ने उसे एक बिजनेस करने के लिए पैसा दिया था पर उसने अपनी अय्याशी में पैसा उड़ा दिया, जिससे बिजनेस में नुकसान हो गया. फिर विनीता ने पति को जिम खुलवा के दिया था पर ओब्रे हेल जिम पर भी ध्यान नहीं दिया. उसका अन्य महिला से अवैध संबंध था. पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Spread the love
he used to beat his wife due to illicit relationship Husband arrested in the suicide case of Bilaspur's Commercial Inspector (CI)
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे के आपातकालीन कोटे की सीट पर ”ट्रेवल एजेंटों” की पहुंच पर रेलवे बोर्ड ने जतायी चिंता, सभी जोन को निर्देश
Next Article World Hypertension Day Observed at Central Hospital, South Eastern Railway, Garden Reach
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group