RANCHI . रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया स्टेशन से 43 बोतल शराब जब्त किया है. उप निरीक्षक दीपक कुमार ने मीडिया को बताया कि रविवार को ट्रेनों तथा रेलवे स्टेशनों मे शराब तस्करों के खिलाफ अभियान ऑपरेशन सतर्क के तहत चलाया जा रहा था. इसी क्रम में आरपीएफ रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त एके सिंह के पर्यवेक्षण में गाड़ी संख्या 18624 इस्लामपुर-हटिया स्टेशन आगमन पर जनरल डिब्बे के टॉयलेट में तीन संदिग्ध झोले देखे गये. उनमें से 43 शराब की बोतलें पाई गई. इसकी अनुमानित क़ीमत 39 हजार रुपये आंकी गई. उसका कोई मालिक न मिलने पर उन बोतलों को जब्त कर आबकारी विभाग को सौंप दिया गया.
HATIA : स्टेशन पर आयी एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय से 43 बोतल शराब जब्त, नहीं मिला सप्लायर
Railhunt News Desk
देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।


