Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, September 23
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » रेलवे यूनियन चुनाव से ठीक पहले उत्तरी रेलवे में 26,000 नौकरियां खत्म करने का फरमान
देश-दुनिया

रेलवे यूनियन चुनाव से ठीक पहले उत्तरी रेलवे में 26,000 नौकरियां खत्म करने का फरमान

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 5, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के दिन ही जारी लखनऊ डीआरएम ने दिया टारगेट
  • विभागों के आउटसोर्स करने से खाली पदों पर सरेंडर करने की तैयारी में विभाग
  • राजधानी-शताब्दी चलाने का जिम्मा निजी ऑपरेटरों को देने की तैयारी शुरू 
  • प्रमुख ट्रेनों, मालगाड़ियों के बाद पार्सल को पूरी तरह निजी ऑपरेटर की योजना 
  • यह हाल रहा तो रेलवे में सिर्फ रह जायेंगे अफसर, चुनाव में किस मुंह से उतरेंगे नेता

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

मोदी सरकार जब अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ले रही तो ठीक उसी समय उत्तरी रेलवे के लखनऊ डिवीजन में लगभग 26,000 नौकरियां खत्म करने फरमान जारी कर दिया. मंडल रेल प्रबंधन ने बकायदा विभागवार पदों की सूची जारी कर वर्तमान पदों में एक फीसदी की कटौती का लक्ष्य विभागीय पदाधिकारियों को थमा दिया है. इसमें वित्तीय वर्ष में एक परसेंट पदों को खत्म करने का टारगेट दिया गया है. यह लक्ष्य देश के सभी रेल मंडलों को दिया गया है. जिसकी कुल संख्या 164 है. इस तरह 30 मई को एक तरफ़ राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के 57 सदस्य शपथ ले रहे थे उसी समय लखनऊ डीआरएम ने यह अधिसूचना जारी की.

यह निर्णय उस समय लिया गया है जब रेलवे की मान्यता के लिए दो फेडरेशन के साथ रेलवे में उभर आयी छोटी-बड़ी यूनियनें अपने अस्तित्व के लिए लड़ाई लड़ने को कमर कस चुकी है. जारी अधिसूचना में कुल 13 विभागों में 26,260 पदों के समाप्त करने का लक्ष्य दिया गया है. यह लक्ष्य पिछले साल का है जब कर्मचारियों की संख्या एक प्रतिशत तक लाने की बात कही गयी थी. इसका मतलब साफ हुआ कि अब 26,260 की जगह मात्र 264 पद ही रहे जायेंगे.

30 मई को जारी डीआरएम का पत्र बकायता लक्ष्य और पदों की संख्या के साथ लखनऊ डिविज़न के सभी ब्रांच आफ़िसों को भेजा गया है. रेलवे ने पदों को समाप्त करने को एक्शन प्लान का नाम दिया है और कहा है कि इस टार्गेट को 2019-20 के वित्तीय वर्ष में ही पूरा किया जाना है. इसके तहत, अकाउंट्स में 191 पद, इंजीनियरिंग में 7338 पद, मकैनिकल (ओ एफ़) में 2783 पद, मकैनिकल (सी डब्ल्यू) में 1938पद, मकैनिकल (डीएसएल) में 1014 पद, एसएंडटी में 1573 पद, इलेक्ट्रिकल (G) 1541 पद, इलेक्ट्रिकल (टीआरडी एंड टीआरएस) 550 पद, मेडिकल में 875 पद, स्टोर में 19 पद, सिक्यूरिटी में 1292 पद और कामर्शियल में 2601 पद ख़त्म होंगे. यानी इन विभागों में ग्रुप सी में 18,602 और ग्रुप डी में 7,658 पद समाप्त होने हैं. ये पद उन विभागों में ग्रुप डी और सी के अंतर्गत आते हैं. इन्हें ख़त्म कर सिर्फ़ 264 पद ही बचे रहेंगे.

मंडल रेल प्रबंधक की इस अधिसूचना के आलोक में अब तक रेलवे यूनियनों की ओर से दबी-छुपी प्रतिक्रिया ही देखने को मिली है. हालांकि रेलवे यूनियन के नेताओ का यह कहना है कि रेलवे में चल रहे प्राइवेटाइजेशन की वजह से ही नौकरियां ख़त्म हो रही हैं. यूनियन नेता यह भी मान रहे है कि अब उनका विरोध रेल प्रशासन अथवा सरकार के आगे गौण हो गया है उनकी बात सुनी ही नहीं जा रही है. तर्क यह दिया जा रहा है कि कई विभागों को पहले ही आउटसोर्स कर दिया है जिससे कर्मचारियों के पास कोई काम नहीं बचा है. लिहाजा पदों को सरेंडर किया जा रहा है. अब सवाल उठता है कि रेलवे के यूनियन नेता किन मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में रेलकर्मियों के साथ उतरेंगे. यह देखने वाले बात होगी.

राजधानी-शताब्दी का परिचालन निजी ऑपरेटर को देने की तैयारी 

आधे से अधिक रेलवे का निजीकरण लगभग किया जा रहा चुका है. यह सब उस सरकार में हो रहा है जिसके मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में 2014 में चुनाव जीतने के बाद बनारस में आयोजित सार्वजनिक सभा में कहा था कि रेलवे को बेचने से पहले वो मर जाना पसंद करेंगे. लेकिन मोदी सरकार ने ही चुपचाप अंदर ही अंदर रेलवे के बहुत से विभागों का निजी कंपनियों के हवाले कर दिया है. अब सरकार कुछ ट्रेनों के परिचालन को भी निजी हाथों में देने पर विचार कर रही है. जनवरी में रेलवे बोर्ड के सदस्य यातायात गिरीश पिल्लई ने परिवहन अनुसंधान एवं प्रबंधन केंद्र के एक कार्यक्रम में इस बात का संकेत दिया था जिसका प्रारुप अब सामने आ गया है.

जिस तेजी से रेलवे का निजीकण किया जा रहा है, उससे लगने लगा है कि मोदी सरकार के अगले पांच साल के कार्यकाल में पूरी रेलवे निजी हाथों में चली जाएगी और सिर्फ अफ़सर रह जाएंगे.

रेलवे बोर्ड के सूत्रों ने बीते दिनों बातचीत में स्पष्ट कर दिया कि आने वाले समय में राजधानी और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों को चलाने का काम निजी कंपनियों को दिया जायेगा. इसके लिए सौ दिनों का टारगेट भी फिक्स है. इस अवधि में प्रीमियम ट्रेनों को चलाने का परमिट निजी कंपनियों को दे दिया जायेगा. ऐसे में जब राजधानी और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनें प्रॉफिट में चल रही हैं उनका ऑपरेटर मिलना आसान होगा. हालांकि इस निर्णय को यात्री सुविधाओं में इजाफे के रूप बढ़ाकर पेश किया जा रहा है. यह पहले ही रेलवे के स्तर से स्पष्ट कर दिया गया कि रेलवे ऑपरेटरों के लिए किराए की ऊपरी सीमा खुद तय करेगी ताकि परमिट पाने वाली निजी कंपनी अधिक किराया नहीं वसूल सके. इससे यह साफ हो गया है कि स्टेशनों की तरह ही राजधानी और शताब्दी ट्रेनों को एक-एक करके टेंडर के माध्यम से निजी कंपनियों को सौंपा जायेगा. हालांकि रेलवे का अधिक जोर पहले मालगाड़ियों और उनके वैगन में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ाने पर है.

रेलवे में पदों को आउटसोर्स करने की कवायद, ट्रेनों और स्टेशन को निजी हाथों में देने की बेचैनी से यह लगने लगा है कि मोदी सरकार के अगले पांच साल के कार्यकाल में पूरी रेलवे निजी हाथों में चली जाएगी और रेलवे में सिर्फ अफ़सर रह जाएंगे.

Spread the love
000 jobs to be finished in Northern Railway 26 preparing to outsource capital-centenary
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
Latest Posts

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group