Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » चक्रधरपुर : शरीफ के जाने की आहट से ही हरकत में आये ‘बेइमान’
देश-दुनिया

चक्रधरपुर : शरीफ के जाने की आहट से ही हरकत में आये ‘बेइमान’

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 4, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • आरपीएफ कमांडेंट इब्राहिम का तबादला, डीके मोर्या होंगे नये सुरक्षा आयुक्त  

जमशेदपुर से धमेंद्र. चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ए इब्राहिम शरीफ का तबादला हो गया है. उनके स्थान पर डीके मोर्या को मंडल का नया सीनियर कमांडेंट बनाया गया है. डीके मोर्या अभी बनारस के मंडल सुरक्षा आयुक्त है. मोर्या जल्द ही चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीएसइ का स्थान लेंगे. इब्राहिम शरीफ के तबादले की सूचना से चक्रधरपुर रेलमंडल में कई निरीक्षक व जवानों को सुकून की सांस ली है. स्टेशन व ट्रेनों में अवैध हॉकर दिखने लगे है. इसका नजारा 2 फरवरी को टाटानगर स्टेशन पर तीन हॉकरों के वाणिज्य विभाग द्वारा पकड़े जाने के बाद सामने आया. हालांकि हाकरों को फिलहाल जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया है.

सीनियर कमांडेंट ए इब्राहिम शरीफ

प्रभार लेने के बाद से ही कमांडेंट ए इब्राहिम शरीफ ने सभी अफसर व जवानों को स्पष्ट रूप से हिदायत जारी कर दी थी कि अवैध धंधों में संलिप्त पाये जाने पर सीधी कार्रवाई होगी और ऐसे में किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा. आरपीएफ महकमे में ईमानदार छवि के लिए चर्चित इब्राहित के कमांडेंट बनते ही अधिकांश स्टेशनों पर अवैध धंधे बंद हो गये. अवैध हाकरों पर शामत आयी और कुछ चोरी-छुपे केस को छोड़ दिया जाये तो अधिकांश हाकरों की गतिविधियों पर अंकुश लग गया था.

अपनी चेतावनी के अनुसार ही शरीफ ने मिली रिपोर्ट पर आदित्यपुर के अवर निरीक्षक और फिर सात जवानों पर सीधी कार्रवाई कर यह बता दिया कि वह गलत कार्यों के लिए किसी को नहीं बख्शेंगे. हालांकि उनके तबादले का आदेश जारी होने के साथ ही कई अफसर व जवानों ने राहत की सांस ली है. उधर नये सीनियर कमांडेंट डीके मोर्या की कार्यप्रणाली की जानकारी लेने में आरपीएफ के अधिकारी से लेकर जवान जुट गये है. फिलहाल डीके मोर्या बनारस में है.  सात या आठ फरवरी को नये कमांडेंट प्रभार ले सकते हैं.

टाटानगर के सहायक कमांडेंट चौधरी के तबादले के बाद खत्म हुआ टकराव 

सहायक कमांडेंट टाटा एसके चौधरी

टाटानगर आरपीएफ के सहायक कमांडेंट एसके चौधरी का भी तबादला हो गया है. उनकी जगह पर हेड क्वार्टर से कमल सिंह नये सहायक कमांडेंट बनाया गया है. देश भर के लगभग 20 सहायक कमांडेंट का तबादला एक साथ किया गया है. वहीं एसके चौधरी को गाजियाबाद 11 बटालियन में भेजा गया है. चौधरी के तबादले के साथ ही टाटानगर में बीते डेढ़ साल से चल रहा दो शक्ति केंद्रों का टकराव खत्म हो गया है और जवानों के साथ ही अवैध गतिविधियों में लिफ्त हाॅकर व दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है. बताया जाता है कि सहायक कमांडेट एसके चौधरी और पोस्ट प्रभारी एमके सिंह के शक्तिकेंद्र के बीच कई जवान पीस रहे थे. सहायक कमांडेंट पोस्ट प्रभारी के कई निणयों के खिलाफ अपनी शक्ति का उपयोग कर देते जिससे स्थिति टकराव पूर्ण हो चुकी थी.

टाटानगर पोस्ट प्रभारी भी लटकी तलवार 

चक्रधरपुर रेलमंडल में आरपीएफ के बंडामुंडा प्रभारी को कोयले की आंच झुलसा चुकी है उन्हें उच्च स्तरीय जांच के बाद टर्म पूरा होने से पूर्व ही बंडामुंडा से चलता कर दिया गया है. बंडामुंडा प्रभारी को फिलहाल खड़गपुर से अटैच रखा गया है, हालांकि उन्होंने अभी ज्वाइन नहीं किया है. उन पर कोयले की चोरी में संलिफ्तता का आरोप लगा है. हालांकि अपनी जांच में इंस्पेक्टर ने यह स्पष्ट किया था कि उन पर जो आरोप लगाये गये है वह पूर्वाग्रह से ग्रसित है और उनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है अलबत्ता बंडामुंडा सेक्शन और पोस्ट के दायरे में आने वाले क्षेत्र से कोयले की लोडिंग तक नहीं होती है बावजूद डीजी की अगुवाई वाली टीम ने उनके बंडामुंडा छोड़ने का फरमान जारी कर दिया. अब दूसरे नंबर पर आ रहे है टाटानगर के पोस्ट प्रभारी के खिलाफ कुछ मामलों में शिकायत की जांच चल रही है. बताया जाता है कि टाटानगर पोस्ट प्रभारी को भी कोयले की आंच झुलसा सकती है. आदित्यपुर में इसी कोयले ने हाल में ही सात जवानों पर कार्रवाई का रास्ता साफ कर दिया था. अगर डीजी ने आइजी की अनुशंसा को अमल में लाया तो जल्द ही टाटानगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी की भी विदाई तय है.

रेलहंट में प्रकाशित खबर को लेकर टिप्पणी और प्रतिक्रिया का स्वागत है, अपनी प्रतिक्रया सीधे हमें लिखे वाटसअप 6202266708 या कॉमेंट बॉक्स में दर्ज करें

Spread the love
rpf transfer
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
न्यूज हंट

ECR : दानापुर मंडल में 47 करोड़ का विवादित सोलर टेंडर, Sr DEE(G)DNR की कार्यशैली पर गंभीर सवाल!

August 30, 2026
Latest Posts

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group