Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

BIKANER : रेलवे का प्वाइंट मैन निकला पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट, सेना की गुप्त जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार

BIKANER : राजस्थान के बीकानेर में रेलवे कर्मचारी को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उस पर सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं लीक करने का संदेह है. सीआईडी जयपुर की टीम ने महाजन रेलवे स्टेशन पर तैनात भवानी सिंह को आईटी सेल के इनपुट के आधार पर पकड़ा है. वह झुंझुनू का रहने वाला है और महाजन रेलवे स्टेशन पर पॉइंटमैन है. राजस्थान की इंटेलिजेंस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के संदेह पर बीकानेर में भवानी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि बीकानेर के महाजन में सेना की फील्ड फायरिंग रेंज है. पाकिस्तान सीमा से सटे होने के कारण महाजन का इलाका बेहद संवेदनशील है.

भवानी सिंह महाजन रेलवे स्टेशन पर प्वाइंट मैन है. इंटेलिजेंस को भवानी सिंह की गतिविधियों पर संदेह था. इसलिए रेलवे कर्मचारी के कामकाज और दिनचर्चा पर नजर रखी जा रही थी. पुलिस के मुताबिक भवानी सिंह ई मित्र सेंटर पर अक्सर देखा जाता था. लिहाजा. रेलवे कर्मचारी की निगरानी शुरू कर दी गई. इंटेलिजेंस की टीम ने भवानी सिंह के साथ ई मित्र संचालक को भी पकड़ लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि रेलवे का प्वाइंट मैन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी कर रहा था.

डीजी इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल ने बताया कि जांच में ई मित्र संचालक  को भी शामिल किया गया था. सबूत नहीं मिलने पर ई मित्र संचालक को छोड़ दिया गया है. उन्होंने दावा किया कि भवानी सिंह के खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का सबूत मिला है. जानकारी मिली है कि पार्सल पाकिस्तान को भेजा गया है. प्रमाण मिलने के बाद अब सख्त कार्रवाई की जा रही है.

पाकिस्तान को सूचना देने का आरोप

पार्सल में क्या है और किसे भेजा जाना था. अभी खुलासा नहीं हो सका है. पड़ोसी राज्य से सूचनाओं को हासिल करने के लिए पाकिस्तान अक्सर नापाक हरकतें करता रहता है. युवकों को हनी ट्रैप में फंसाकर जानकारी हासिल की जाती है. साल 2024 में भी महाजन में कैंटीन संचालक विक्रम सिंह को इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया था.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...