Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

BHOPAL : विदिशा के सौराई में TRAIN ACCIDENT का मॉक ड्रिल, 20 यात्रियों को बचाया गया

Mock drill of train accident. भोपाल रेल मंडल ने विदिशा के सौराई रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इस दौरान एक कृत्रिम रेल दुर्घटना की स्थिति बनाई गई. दो रेलवे बोगियों में 20 कर्मचारियों को यात्री बनाकर बैठाया गया.

भोपाल (DRM) मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में यह अभ्यास किया गया. इसमें NDRF, SDRF और रेलवे की सुरक्षा टीमों ने हिस्सा लिया. स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं.

अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को परखना था. रेलवे अधिकारियों ने देखा कि घटना की सूचना मिलने के बाद बचाव दल कितनी तेजी से पहुंचते हैं. साथ ही यह भी परखा गया कि बचाव कार्य कितनी कुशलता से किया जाता है.

इस दौरान बोगियों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया गया. सभी एजेंसियों ने मिलकर काम किया. यह मॉक ड्रिल दुर्घटना रहित यातायात और सतर्कता के लिए आयोजित की गई. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी इस अभ्यास का हिस्सा बने.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...