Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे में बहाली का फर्जी विज्ञापन निकाल लाखों वारे-न्यारे करने का प्रयास, रेल मंत्रालय ने जारी किया स्पष्टीकरण
देश-दुनिया

रेलवे में बहाली का फर्जी विज्ञापन निकाल लाखों वारे-न्यारे करने का प्रयास, रेल मंत्रालय ने जारी किया स्पष्टीकरण

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 9, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

भारतीय रेलवे में आठ श्रेणियों के विभिन्न 5285 पदों के लिए एक समाचार पत्र में एक निजी एजेंसी के नाम से विज्ञापन जारी कर करोड़ों की हेराफेरी का प्रयास किया गया है. हालांकि इसका पता चलते ही रेलवे को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा है. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि किसी भी भर्ती के लिए विज्ञापन हमेशा भारतीय रेलवे द्वारा ही निकाला जाता है, किसी भी निजी एजेंसी को इसके लिए अधिकृत नहीं किया गया है. रेलवे ने #Avestran Infotech” के नाम से एक संगठन द्वारा वेबसाइट www.avestran.in पर 8 अगस्त 2020 को एक प्रमुख समाचार पत्र में दिये गये विज्ञापन को फर्जी करार दिया है. इस विज्ञापन में आठ पदों के लिए 11 साल के अनुबंध पर आउटसोर्सिंग में 5285 पदों पर बहाली करने की बात कही गयी है.

जारी किये गये फर्जी विज्ञापन में आवेदकों को ऑनलाइन शुल्क के रूप में 750 रुपये जमा कराने को कहा गया है और आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2020 दी गयी है. रेलवे में बड़ी संख्या में आवेदन करने वालों को गुमराह कर धोखाधड़ी करने से जारी किये गये इस विज्ञापन के माध्यम से करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने का बड़ा प्रयास किया गया है. एक अनुमान के अनुसार अगर इस विज्ञापन के झांसे में आकर 50 लाख बेरोजगार भी आवेदन देते है तो साइबर अपराधियों के खाते में लगभग 375 करोड़ रुपये सहज ही आ जाते हैं. हालांकि मामला सामने आने के बाद शुल्क व आवेदन के लिए दिये गये वेबसाइट को बंद कर दिया गया है.

यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकता है कि इस विज्ञापन को देखकर कितने लोगों ने आवेदन के साथ राशि जमा करा दी है. यह राशि लाखों या करोड़ों में हो सकती है. इसकी जांच अब रेलवे कर रही है. रेलवे ने उपरोक्त एजेंसी / उपरोक्त मामले में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकेत दिया है.

रेलवे की ओर से बताया गया है कि ऐसा विज्ञापन जारी करना गैरकानूनी है. स्पष्ट किया गया है कि भारतीय रेलवे पर समूह ‘ग’ और पूर्ववर्ती समूह ‘घ’ की विभिन्न श्रेणियों की भर्ती वर्तमान में 21 रेलवे भर्ती बोर्डों (आरआरबी) और 16 रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) द्वारा की जाती है, इसके लिए किसी अन्य एजेंसी को जिम्मा नहीं दिया गया. रेलवे की रिक्तियां केंद्रीय रोजगार सूचना (CENs) के माध्यम से व्यापक प्रचार देकर मंगायी जाती है. रेलवे ऑनलाइन आवेदन लेता है. इसकी जानकारी रोजगार समाचार के माध्यम से प्रकाशित की जाती है. भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो के माध्यम से रेलवे मंत्रालय ने यह स्पष्टीकरण जारी किया है.

रेलवे को भागलपुर के एक अखबार में 8 अगस्त 2020 के अंक में विज्ञापन की जानकारी मिली थी. इसके बाद पता चला कि कई शहरों के स्थानिय अखबारों में भी यह विज्ञापन दिया गया है. इसमें जमशेदपुर. रांची , धनबाद सहित बिहार के शहर शामिल थे. यह बताया जाता है कि अंवेस्ट्रान इन्फोटेक भागलपुर की ही एजेंसी है. इसके बाद रेलवे ने आनन-फानन में इसका खंडन किया. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बकायदा इसके लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर बताया गया कि यह बहाली फेक है लोग इस पर ध्यान न दें.

Spread the love
Attempts to make millions of advertisements by removing fake advertisements for reinstatement in Railways
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleबारिश के समय सुरक्षित ट्रेन परिचालन एक चुनौती, शार्ट कट से करें परहेज : अनुराग आनंद
Next Article नयी रेलगाड़ी चलाने का जिस दिन एलान होगा, उसी दिन रेल का चक्का जाम होगा : शिवगोपाल
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Latest Posts

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group