Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

अहमदाबाद : कोरोना की आर्थिक तंगी में परेशान लोगों के सहयोग में आये रेलकर्मी

अहमदबाद. कोरोना के संक्रमण काल में कई परिवार तबाह हो गये. एक तो बीमारी का संक्रमण उपर से रोजगार का संकट, ऐसे में कई परिवार बुरी तरह आर्थिक संकट से जूझ रहे है. ऐसे परिवारों को सहयोग करने के लिए रेलकर्मियों ने हाथ बढ़ाया है. अहमदाबाद सीनियर डीएमई अभिषेक कुमार सिंह की ओर से की गयी पहल का हर रेलकर्मी स्वागत करने के साथ सहयोग कर रहा.

अहमदाबाद मंडल के यांत्रिक विभाग व रेलवे परिवार की तरफ से ऐसे लोग जिन्हें सहायता की आवश्यकता है उनके लिए स्वेच्छा से अपने-अपने घरों से सामान जुटाया जा रहा है जो उनके लिए अनुपयोगी हो. यह दूसरे के काम आ सके इसके लिए कपडे़, खिलौने, बर्तन, फर्नीचर आदि का दान लिया जा रहा है. इसमें रेलकर्मी खुलकर सहयोग कर रहे. सहयोग करने वालों से उनका नाम, हेडक्वार्टर, मोबाइल नंबर और सामान के साथ उसकी मात्रा की जानकारी दिखकर यांत्रिक विभाग की किसी भी यूनिट में देने को कहा जा रहा.

CCR वटवा लॉबी के संजय सूर्यबली ने बताया कि यह कार्य 10अगस्त तक चलेगा. उसके बाद सामान एनजीओ के माध्यम से लोगों के बीच बांटा जायेगा. इस मानवीय कार्य में सबका सहयोग लिया जा रहा है. संजय सूर्यबली ने रेलकर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों से आग्रह किया है कि वह दान योग्य सामग्री को ड्यूटी पर आते समय साथ लाये और यांत्रिक विभाग के किसी भी ऑफिस में दे दें. वटवा लॉबी में चार अगस्त को बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने सहयोग किया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...