Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, September 24
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » Vande Bharat के ब्रेकफास्ट में निकला कीड़ा, यात्री की शिकायत पर रेलवे ने की 50,000 रुपये की कमाई
जोन/बोर्ड/डिवीजन

Vande Bharat के ब्रेकफास्ट में निकला कीड़ा, यात्री की शिकायत पर रेलवे ने की 50,000 रुपये की कमाई

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 17, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

NEW DELHI. वंदे भारत एक्सप्रेस के नाश्ते में कीड़ा मिलने की शिकायत समाने आयी है. -चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस में ट्रेन संख्या 20666 में यात्रा कर रहे एक यात्री को नाश्ते में परोसे गए सांभर में एक कीड़ा मिला. उन्हें ये नाश्ता ट्रेन के मदुरई स्टेशन पर दिया गया. मदुरई स्टेशन से रवाना होने के तुरंत बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई. इस पर रेलवे ने गलती के माफी मांगते हुए नाश्ता आपूर्ति करने वाली एजेंसी बृंदावन फूड प्रोडक्ट्स पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की बात कही है.

कीड़ा मिलने की घटना पर दक्षिणी रेलवे ने यात्रियों से माफी मांगी और लाइसेंसधारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. अधिकारियों के अनुसार, ऑनबोर्ड मैनेजर, मुख्य खानपान निरीक्षक (सीआईआर), मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक (सीसीआई) और सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक (एसीएम) ने बृंदावन फूड प्रोडक्ट्स की तरफ से प्रबंधित तिरुनेलवेली बेस किचन की तरफ से दिए गए खाने की जांच की.

जांच से पता चला कि कीट कैसरोल कंटेनर के ढक्कन से चिपका हुआ था. अधिकारियों ने यात्री से माफी मांगी, लाइसेंसधारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया और डिंडीगुल स्टेशन पर खाने का ऑफर दिया, जिसे ग्राहक ने अस्वीकार कर दिया. दूषित भोजन का पैकेट क्वालिटी आश्वासन के लिए डिंडीगुल स्वास्थ्य निरीक्षक को दिया गया था. साथ ही इसके बाद बाकि खाने की भी जांच की गई, जांच से पता चला कि बाकि के खाने में कोई दिक्कत नहीं है.

हालांकि रेलवे ने इस लापरवाही के लिए बृंदावन फूड प्रोडक्ट्स पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाने की बात कही है. यही नहीं एजेंसी पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी है. रेलवे के बयान में कहा गया है कि रेलवे घटना की जांच कर रहा है, रेलवे कंटामिनेटिड खाने से संबंधित सभी संभावनाओं की तलाश कर रहा है.

रेलवे की उपभोक्ता सेवाओं से जुड़ी संस्था कंज्युमर्स प्रोटेक्शन काउंसिल के रवि शंकर ने इस घटना पर आश्चर्य जताया और कहा कि यात्री की शिकायत पर रेलवे ने बर्तार जुर्माना 50 हजार रुपये की कमाई तो कर ली लेकिन सेवाओं में सख्ती को लेकर सिर्फ चेतावनी जारी करने की खानापूर्ति कर ली है. देश भर की ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल आते है लेकिन रेलवे सिर्फ जुर्माना लगाकर कमाई करती है, कभी ऐसे कठोर कदम नहीं उठाये गये जिनसे इन घटनाओं को रोका जा सके.

सीपीसी के रविशंकर ने कहा कि रेलवे का यह कदम काफी हास्यापद है जो यात्रियों के उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा नहीं करता. रेलवे अगर ऐसी गड़बड़ी पर जुर्माना करता है तो ऐसे मामलों को यात्री को भी जुर्माना राशि में से बतौर हर्जाना एक निश्चित राशि का भुगतान करना चाहिए, यात्रियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करायी जा सके.

Spread the love
A worm was found in Vande Bharat's breakfast railway board railway complint railways earned 50000 rupees on the complaint of the passenger
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे की दोनों यूनियनें कुर्सी बचाने में जुटीं हैं, हमारा मुद्दा OPS को बहाल कराना है : DPRMS
Next Article अस्पताल से बच्चा चोरी कर फरार महिला व उसका पति सद्भावना एक्सप्रेस में छुपे थे, सीसीटीसी फुटेज से पकड़ाये
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

मीडिया

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026
रेल यात्री

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
Latest Posts

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा: यात्रियों में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

September 24, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group