Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे अफसर की पत्नी से छेड़छाड़ के आरोपी आरपीएफ डीआईजी का दिल्ली तबादला
देश-दुनिया

रेलवे अफसर की पत्नी से छेड़छाड़ के आरोपी आरपीएफ डीआईजी का दिल्ली तबादला

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 19, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • बनाये गये प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, पीड़ित महिला व उसके पति ने डीजी से की मुलाकात
  • हाई प्रोफाइल मामले का रहस्य खोलने के लिए 17 नंबर बर्थ के अनाधिकृत यात्री की तलाश

रेलहंट ब्यूरो, भोपाल

ओवर नाईट एक्सप्रेस में रेलवे अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़ के आरोपी आरपीएफ डीआईजी विजय खातरकर का तबादला नार्दन रेलवे में कर दिया गया है. उन्हें (पीसीएससी) प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त बनाया गया है. इस संबंध में दिल्ली मुख्यालय से पत्र जारी कर दिया गया है. बताया जाता है कि आरपीएफ डीजी अरुण कुमार से मिलने महिला और उसके पति दिल्ली गये है. उनके अनुरोध पर ही जांच प्रभावित होने की आशंका को लेकर तत्काल प्रभाव से डीआईजी विजय खातरकर का तबादला कर दिया गया है.

15 जुलाई 2019 को ओवर नाईट एक्सप्रेस के एसी 2 कोच की 13 नंबर बर्थ पर पमरे डीआईजी विजय खातरकर भोपाल से जबलपुर आ रहे थे. उनके सामने वाली बर्थ 15-16 पर जबलपुर रेल मंडल में पदस्थ सीनियर अधिकारी की पत्नी और बेटी यात्रा कर रही थी. सफर में महिला ने डीआईजी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रेल थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है. हालांकि पूरे घटनाक्रम के बीच हाईप्रोफाइल मामले का रहस्य बरकरार है.

रेल महकमे में इस बात की चर्चा है कि 17 नंबर बर्थ पर यात्रा कर रहे यात्री से इस पूरे हाईप्रोफाइल घटनाक्रम का राज खुल सकता है. एक वेवसाइट के अनुसार इंदौर से जबलपुर आ रही ओवरनाइट एक्सप्रेस में 17 नंबर बर्थ वीआईपी कोटे से कन्फर्म हुई थी. बर्थ जिसके नाम से आवंटित थी वह उस पर नहीं बल्कि उसके स्थान पर कोई और ही सफर कर रहा था. 17 नंबर बर्थ अजित कुमार के नाम से बुक थी. इसका पीएनआर नंबर 81212649 था. यह टिकट 8 जुलाई को भोपाल स्टेशन से बनायी गयी थी. जबकि 18 नंबर पर एम सिंह यात्रा कर रहे थे. उनके पास ई टिकट था जिसका पीएनआर 8443681607 था. यह सीट भी वीआईपी कोटे से कन्फर्म हुई थी.

17 नंबर सीट के यात्री अजीत ने माना कि उसने यात्रा नहीं की है. बताया जाता है डीआईजी पर आरोप लगाने वाली रेलवे अधिकारी की पत्नी अजित की जगह सफर कर रहे व्यक्ति से लगातार बात कर रही थी. इनकी बातचीत को लेकर डीआईजी ने डिस्टर्ब नहीं करने कहा था. यह जांच का विषय बना हुआ है कि अगर अजित ने 17 नंबर बर्थ पर यात्रा नहीं की तो आन डयूटी टीटीई वीके दुबे ने वह सीट कैंसिल क्यो नहीं की? कारण चाहे जो भी रहे हो लेकिन इस हाईप्रोफाइल मामले को सहज रूप से कोई स्वीकार करने को तैयार नहीं है. रेलकर्मियों के दो वर्ग अलग-अलग आंकलन लगा रहे है. इसमें एक वर्ग डीआईजी को दोषी मानकर कार्रवाई की मांग कर रहा है तो दूसरे वर्ग का मानना है कि डीआईजी ऐसी हरकत नहीं कर सकते. ट्रेन में ऐसा कुछ हुआ है जो अब तक सामने नहीं आया है. देखना है इस मामले में रेल पुलिस की जांच कहां तक पहुंचती है.

जबलपुर : आरपीएफ डीआईजी पर रेलवे अधिकारी की पत्नी से चलती ट्रेन में रेप की कोशिश का आरोप, प्राथमिकी

Spread the love
RPF DIG Delhi gangrape accused of molestation of railway officer's wife
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleदपू रेलवे के जीएम पीएस मिश्रा बने मेंबर ट्रैफिक
Next Article भूख – प्यास की क्लास ….!!
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group