Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

36 स्टेशनों को ‘इको-स्मार्ट स्टेशन’ बनाये रेलवे : एनजीटी

  • पटरियों पर गंदगी को लेकर दायर याचिका की सुनवाई में तीन माह में मांगा अनुपालन रिपोर्ट

नई दिल्ली. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने रेलवे को दो सप्ताहों के अंदर कम से कम 36 स्टेशनों की पहचान करने और उन्हें ‘‘इको-स्मार्ट स्टेशन’’ के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है. एनजीटी प्रमुख न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने रेलवे से कहा कि भारतीय रेल समेत नियामक प्राधिकरण ठोस कचरा और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम, 2016 के अनुपालन के लिए ‘पोल्यूटर पेयज’ (प्रदूषण करने वाला ही क्षतिपूर्ति करेगा) सिद्धांत लागू कर सकते हैं. अधिकरण ने रेल प्रशासन से ऊर्जा और पानी का इस्तेमाल कम करने के लिए शुरुआत में 36 चिह्नित प्रमुख स्टेशनों पर तीन महीने के भीतर जल और ऊर्जा ऑडिट कराने को भी कहा. पीठ ने कहा, ‘‘36 स्टेशनों को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए और इन्हें ‘इको-स्मार्ट स्टेशन’ कहा जा सकता है. ऐसे स्टेशनों की दो सप्ताह के भीतर पहचान करे और वेबसाइट पर अधिसूचित करे.’’ पीठ ने कहा, ‘‘इन 36 स्टेशनों के लिए नोडल अधिकारियों की पहचान की जाए और अधिसूचित किया जाए. अनुपालन रिपोर्ट तीन महीने बाद ईमेल के जरिए दी जाए.’’
एनजीटी ने कहा कि रेलवे ठोस और प्लास्टिक कचरे के लिए संबंधित शहरी स्थानीय निकायों के साथ समन्वय कर सकता है और स्टेशनों पर प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचार कर सकता है. एनजीटी ने वकील सलोनी सिंह और आरुष पठानिया की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह कहा. याचिका में रेलवे संपत्तियों, खासतौर से पटरियों पर प्रदूषण की जांच करने के लिए कदम उठाने की मांग की गई है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...