Jagdalpur. जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर बुकिंग कर्मचारी ने रेलवे कैश में हेराफेरी कर लगभग 20,73,037/- रुपये (Twenty lakh seventy-three thousand thirty-seven rupees) का गबन किया है. इस मामले में सीबीआई ने चीफ बुकिंग सुपरवाइजर केएसके पटनायक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ईस्ट कोस्ट रेलवे के जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर राजस्व की राशि से हेराफेरी कर 20,73,037/- रुपये का गबन किये जाने का मामला दर्ज किया गया है. यह गबन गलत तरीके से मैनुअल रिफंड दिखाकर किये जाने की बात सामने आयी है. कम जमा की गई रकम ज़्यादातर मामलों में बिना सपोर्टिंग वाउचर के रिफंड स्टेटमेंट के साथ है.
NWR : बुकिंग क्लर्क ने रेलवे कैश से 2.29 लाख रुपये उड़ाये, महिला क्लर्क गिरफ्तार-निलंबित
सीबीआई की जांच में यह बात सामने आयी कि के.एस.के. पटनायक, चीफ बुकिंग सुपरवाइजर, जगदलपुर रेलवे स्टेशन, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 2023 से जनवरी, 2025 की अवधि के दौरान एक सरकारी कर्मचारी के तौर पर सौंपी गई 20,73,037/- रुपये की रकम का गबन किया. उन्होंने ज़्यादातर मामलों में गलत तरीके से मैनुअल रिफंड दिखाकर यह काम किया. केएसके पटनायक हर माह के हिसाब से रुपयों का गबन करते रहे. जनवरी 2023 से जनवरी 2025 के बीच इस तरह कुल 20.73 लाख की राशि का गबन किया जा चुका था.
जांच में चीफ बुकिंग सुपरवाइजर की भूमिका सामने आने के बाद PC एक्ट, 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 17-A के तहत कार्रवाई करने के लिए सीनियर डीसीएम और डीआरएम से अनुमति मांगी गयी थी. अनुमति मिलने के बाद सीबीआई ने चीफ बुकिंग सुपरवाइजर केएसके से पूछताछ शुरू कर दी है.
सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार केएसके ने ने बतौर चीफ बुकिंग सुपरवाइजर, जगदलपुर रेलवे स्टेशन रहते हर माह गलत तरीके से रेलवे के राजस्व का गबन किया.
- मुरैना में ‘आग की अफवाह’ ने ली 4 की जान, उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए - June 14, 2026
- Sonpur Division : दस्तावेज सत्यापन के नाम पर हो रहा रेलकर्मियों का उत्पीड़न !, DRM से गुहार - June 11, 2026
- रेत से इंटरनेट तक 3500 वर्षों की ‘कांच-यात्रा’ और अमेरिका का अद्भुत ‘कॉर्निंग म्यूज़ियम ऑफ़ ग्लास’ - June 10, 2026


















































































