- दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम ने विभागीय जांच के दिए आदेश, कहा- अभद्र व्यवहार स्वीकार्य नहीं
PATNA. पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत बख्तियारपुर जंक्शन पर तैनात एक टिकट परीक्षक (TTE) का यात्री के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना का संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है. दानापुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Senior DCM) अभिनव सिद्धार्थ ने आरोपी टीटीई कुंदन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच का आदेश जारी किया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 18 जुलाई 2026 की है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बख्तियारपुर जंक्शन के रेलवे ट्रैक पर टीटीई कुंदन कुमार एक व्यक्ति के साथ लात-घूंसों से मारपीट कर रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में टीटीई एक अन्य व्यक्ति का कॉलर पकड़कर खींचते हुए भी नजर आ रहे हैं. जैसे ही यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ, लोगों ने रेल प्रशासन को टैग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी.
रेलवे प्रशासन का कड़ा रुख
मामला तूल पकड़ते ही दानापुर रेल मंडल हरकत में आया. सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीटीई कुंदन कुमार को तुरंत सस्पेंड कर दिया. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. किसी भी रेलकर्मी द्वारा ऐसा आचरण अनुशासनहीनता के दायरे में आता है.
‘अभद्र व्यवहार किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं’
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Senior DCM) अभिनव सिद्धार्थ ने घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि रेलवे में अनुशासन और यात्रियों के साथ मर्यादापूर्वक व्यवहार सर्वोपरि है. उन्होंने कहा: “बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ नियमसंगत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में किसी भी यात्री के साथ मारपीट या अभद्र व्यवहार स्वीकार्य नहीं है.”
जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
रेलवे प्रशासन के अनुसार, निलंबित टीटीई के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. जांच समिति द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद नियमानुसार आगे की सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि नियमों का पालन कराने की आड़ में हिंसा या अभद्र व्यवहार की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती. रेलवे प्रशासन द्वारा की गई त्वरित निलंबन की कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि यात्रियों के अधिकारों और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.
ECR/ DANAPUR : पटना-नई दिल्ली राजधानी में आरएसी के यात्री को नहीं दी कन्फर्म सीट, TTE सस्पेंड
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026
- RAIPUR: रेलवे टिकट दलाली का हब बना रायपुर, RPF की सीक्रेट स्ट्राइक में पकड़ा गया सिंडिकेट सरगना - September 6, 2026
- उत्तर बंगाल जाने वाली रेल सेवा सामान्य, न्यू फरक्का से ट्रेनों का संचालन शुरू - September 6, 2026




















































































वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Senior DCM) अभिनव सिद्धार्थ ने घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि रेलवे में अनुशासन और यात्रियों के साथ मर्यादापूर्वक व्यवहार सर्वोपरि है. उन्होंने कहा: “बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ नियमसंगत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में किसी भी यात्री के साथ मारपीट या अभद्र व्यवहार स्वीकार्य नहीं है.”