Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 6
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » NWR : बुकिंग क्लर्क ने रेलवे कैश से 2.29 लाख रुपये उड़ाये, महिला क्लर्क गिरफ्तार-निलंबित
आरपीएफ-जीआरपी

NWR : बुकिंग क्लर्क ने रेलवे कैश से 2.29 लाख रुपये उड़ाये, महिला क्लर्क गिरफ्तार-निलंबित

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 12, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Bikaner. उत्तरी पश्चिमी रेलवे (North Western Railway – NWR) के बीकानेर (Bikaner) डिवीजन अंतर्गत मंडी डबवाली रेलवे स्टेशन पर एक महिला रेलकर्मी द्वारा 2.29 लाख रुपये गबन करने का मामला मामला सामने आया है. यह महिला रेलकर्मी बुकिंग क्लर्क है जिसकी तैनाती मंडी डबवाली रेलवे स्टेशन पर थी. गबन का मामला सामने आते ही रेल पुलिस ने आरोपी बुकिंग क्लर्क ज्योति शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. ज्याेति शर्मा की रेलवे में नियुक्ति पति की मौत के अनुकंप पर हुई थी.

ज्योति शर्मा ने बुकिंग के कैश से लगभग 2.29 लाख रुपये उड़ा लिये थे. हालांकि पुलिस की जांच में यह गड़बड़ी पकड़ी गयी और इसके बाद ज्योति के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जीआरपी ने तत्काल पहल करते हुए हनुमानगढ़ से ज्योति शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से गबन का कैश भी बरामद कर लिया गया है.

उधर सीनियर डीसीएम बीकानेर से तत्काल प्रभाव से बुकिंग क्लर्क ज्योति शर्मा को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जाता है कि पति की मौत के ज्योति की अनुकंपा पर रेलवे में नौकरी मिली थी. हालांकि उसने नौकरी के बाद शादी कर ली. रेल एसपी निकिता गहलोत ने मीडिया को बताया कि अपना और पति का शौक पूरा करने के लिए ज्योति ने रेलवे कैश निकाल लिया और रिकार्ड में गलत इंट्री कर दी.

पूछताछ में सामने आया कि गबन की रकम से उसने कार, बुलेट मोटरसाइकिल और महंगे गहने खरीदे. मूल रूप से बीकानेर की रहने वाली ज्योति शर्मा वर्तमान में हनुमानगढ़ में रह रही थी और वहीं से उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया.

डुप्लीकेट चॉबी बनाकर दिया घटना को अंजाम 

मामला 18 और 19 अक्टूबर 2025 का है. उस दिन ₹1,15,265 कैश में कम पाये गये थे. इसके बाद 21 और 22 अक्टूबर को भी ₹1,13,960 कैश स्टेशन की अलमारी में गायब हो गया. मुख्य टिकट बुकिंग अधिकारी राजीव शर्मा बंद लॉकर से कैश गायब होने से परेशान थे. एसआईटी प्रभारी नरेश कुमारी की जांच में यह बात सामने आयी कि ज्योति शर्मा ने डुप्लीकेट चाबी बनवाई थी. उसी के जरिए कैश निकाला. वह पहले से कैश जमा की प्रक्रिया पर नजर रख रही थी. सही समय पर उसने कैश निकाल लिया.

अंबाला जीआरपी एसपी निकिता गहलोत ने मामले को लेकर एसआईटी का गठन किया. इसमें डीएसपी हिसार रेंज कृष्ण कुमार, सिरसा जीआरपी प्रभारी रणबीर सिंह और चरखी दादरी जीआरपी प्रभारी नरेश कुमारी को शामिल थी. बीकानेर मंडल की 12 सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम ने टिकट बुकिंग से जुड़े डिजिटल डाटा और कैश रिकॉर्ड की जांच की. इसके बाद 6 जनवरी को एसआईटी ने ज्योति शर्मा को राजस्थान के हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया. पूछताछ में सच सामने आने के बाद ज्योति को जेल भेज दिया गया है.

Spread the love
3 fell from a bridge; train traffic suspended on the Patna-Howrah rail section. Booking clerk female clerk arrested HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways NWR railway board RAILWAY NEWS steals Rs 2.29 lakh इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleनॉन-वेज फूड हलाल है या झटका, यह जानना यात्रियों का अधिकार, NHRC ने रेलवे से मांगी एक्शन रिपोर्ट
Next Article झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन में लगी भीषण आग, सिग्नल केबुल जले, दर्जनों की संख्या में ट्रेनें रुकी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group