Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Railway के लिए 2026 होगा ‘सुधारों का वर्ष’, 52 हफ्तों में 52 बड़े सुधार होंगे लागू

NEW DELHI. भारतीय रेलवे ने वर्ष 2026 को ‘सुधारों का वर्ष’ बनाने का लक्ष्य तय किया है. इसी कड़ी में रेलवे हर सप्ताह एक बड़ा सुधार लागू करेगा. इस तरह 52 हफ्तों में 52 सुधारों को अमल में लाने की योजना बनाई गई है.

इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को रेल भवन में रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना और रवनीत सिंह, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें रेलवे में व्यापक और प्रणालीगत सुधार लाने पर सहमति बनी. बैठक में नए वर्ष की भावना, नए संकल्प और रेलवे में बड़े बदलावों पर विशेष जोर दिया गया. तय किया गया कि 52 सप्ताह–52 सुधार के तहत दक्षता, शासन व्यवस्था और सेवा वितरण में ठोस सुधार किए जाएंगे.

GM/SER … ये प्रशासनिक हित के तबादले हैं या डील !

बैठक में बताया गया कि परिणामस्वरूप ट्रेन दुर्घटनाओं में लगभग 90 प्रतिशत की कमी आई है. वर्ष 2014-15 में जहां 135 गंभीर दुर्घटनाएं हुई थीं, वहीं 2025-26 में इनकी संख्या घटकर 11 रह गई है. आने वाले समय में इसे एकल अंक तक लाने का लक्ष्य रखा गया है. रेलवे में सुरक्षा, रखरखाव और संचालन को और बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उन्नत तकनीकों के उपयोग को तेज किया जाएगा. रेलवे कर्मचारियों के प्रतिभा प्रबंधन और कौशल विकास के लिए नवोन्मेषी तरीकों को अपनाने पर भी विचार किया गया. यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए भोजन की गुणवत्ता, कैटरिंग और ऑनबोर्ड सेवाओं में बड़े सुधारों का निर्णय लिया गया.

बैठक के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्रियों, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए. साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास, रखरखाव और क्षमता वृद्धि से जुड़ी पहलों की समीक्षा की गई. रेल मंत्रालय ने सुधारों, सुरक्षा, तकनीकी प्रगति और यात्री-केंद्रित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए स्व-अनुरोध स्थानांतरण (Own Request Transfer) के नियमों में बड़ा संशोधन नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) की बाध्यता खत्म, HRMS पोर्टल से...