Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

BIHAR : रेलवे ने ₹17.30 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, रेल मंत्री ने कर्पूरीग्राम स्टेशन रि-डेवलपमेंट का किया शिलान्यास

PATNA. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा है कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव आकर मैं बहुत खुश हूं. आने वाले समय में कर्पूरीग्राम स्टेशन समस्तीपुर रेलमंडल में शामिल होगा. समस्तीपुर के अटेरन चौक पर गाड़ियों की लगातार आवाजाही के कारण वहां आमलोगों की परेशानियों को देखते हुए वहां लाइट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा.

समस्तीपुर जिले का हिस्सा होने के बावजूद कर्पूरी ग्राम सोनपुर रेल मंडल का अंग था. रेलमंत्री सोमवार को कर्पूरीग्राम में अमृत भारत स्टेशन योजना से बन रहे कर्पूरीग्राम स्टेशन एवं 3.30 करोड़ की लागत से कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य का शिलान्यास करने आए थे.

14 करोड़ की लागत से समपार फाटक संख्या- 59 सी पर भूमिगत मार्ग के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर थे. मौके पर सांसद शांभवी समेत काफी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता भी थे. यहां से रेलमंत्री आरएम सैलून से समस्तीपुर जाएंगे.

इस अवसर पर श्री वैष्णव ने सबसे पहले दीघा ब्रिज हॉल्ट का निरीक्षण कर वहां यात्री सुविधा, संरक्षा, साफ-सफाई, प्लेटफॉर्म की स्थिति, पेयजल, रोशनी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी यात्रियों को आधुनिक और सुरक्षित रेल अनुभव प्रदान करना प्राथमिकता होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें : BIHAR को पटना-नई दिल्ली समेत चार नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, तीन रेलमार्गों को भी स्वीकृति

इसके उपरांत रेल मंत्री ने कर्पूरीग्राम स्टेशन परिसर में ₹3.30 करोड़ की लागत से होने वाले स्टेशन उन्नयन कार्यों का शिलान्यास किया. इसके अंतर्गत स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण, प्रतीक्षालय, शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, पेयजल सुविधा, दिव्यांगजनों के लिए रैम्प एवं अन्य यात्री सुविधा कार्य किए जाएंगे. उन्होंने कर्पूरीग्राम स्टेशन पर यात्री सुविधा से जुड़ी कई नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन भी किया.

रेल मंत्री श्री वैष्णव ने इसके पश्चात कर्पूरीग्राम और खुदीराम बोस पूसा स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 59 ‘C’ पर ₹14.0 करोड़ की लागत से बनने वाले अंडरग्राउंड रेलवे सब-वे के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. उन्होंने कहा कि यह अंडरग्राउंड रेलवे सब-वे के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय वाहन यातायात को बड़ी राहत देगा और ट्रेनों की सुचारू आवाजाही में भी मदद मिलेगी, जिससे संरक्षा में वृद्धि होगी.

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 11 वर्षों में भारतीय रेलवे द्वारा 33,000 किलोमीटर नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं, जो पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में कई गुना अधिक है. यह कार्य न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करता है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति देता है.

रेल मंत्री ने यह स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार बिहार जैसे राज्यों को ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना में भागीदार बनाने हेतु प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर राज्य मंत्री (कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय) श्री रामनाथ ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी, और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...