Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Tuesday, November 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » BIHAR : रेलवे ने ₹17.30 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, रेल मंत्री ने कर्पूरीग्राम स्टेशन रि-डेवलपमेंट का किया शिलान्यास
    बोर्ड/जोन

    BIHAR : रेलवे ने ₹17.30 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, रेल मंत्री ने कर्पूरीग्राम स्टेशन रि-डेवलपमेंट का किया शिलान्यास

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 7, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    PATNA. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा है कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव आकर मैं बहुत खुश हूं. आने वाले समय में कर्पूरीग्राम स्टेशन समस्तीपुर रेलमंडल में शामिल होगा. समस्तीपुर के अटेरन चौक पर गाड़ियों की लगातार आवाजाही के कारण वहां आमलोगों की परेशानियों को देखते हुए वहां लाइट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा.

    समस्तीपुर जिले का हिस्सा होने के बावजूद कर्पूरी ग्राम सोनपुर रेल मंडल का अंग था. रेलमंत्री सोमवार को कर्पूरीग्राम में अमृत भारत स्टेशन योजना से बन रहे कर्पूरीग्राम स्टेशन एवं 3.30 करोड़ की लागत से कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य का शिलान्यास करने आए थे.

    14 करोड़ की लागत से समपार फाटक संख्या- 59 सी पर भूमिगत मार्ग के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर थे. मौके पर सांसद शांभवी समेत काफी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता भी थे. यहां से रेलमंत्री आरएम सैलून से समस्तीपुर जाएंगे.

    इस अवसर पर श्री वैष्णव ने सबसे पहले दीघा ब्रिज हॉल्ट का निरीक्षण कर वहां यात्री सुविधा, संरक्षा, साफ-सफाई, प्लेटफॉर्म की स्थिति, पेयजल, रोशनी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी यात्रियों को आधुनिक और सुरक्षित रेल अनुभव प्रदान करना प्राथमिकता होनी चाहिए.

    यह भी पढ़ें : BIHAR को पटना-नई दिल्ली समेत चार नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, तीन रेलमार्गों को भी स्वीकृति

    इसके उपरांत रेल मंत्री ने कर्पूरीग्राम स्टेशन परिसर में ₹3.30 करोड़ की लागत से होने वाले स्टेशन उन्नयन कार्यों का शिलान्यास किया. इसके अंतर्गत स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण, प्रतीक्षालय, शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, पेयजल सुविधा, दिव्यांगजनों के लिए रैम्प एवं अन्य यात्री सुविधा कार्य किए जाएंगे. उन्होंने कर्पूरीग्राम स्टेशन पर यात्री सुविधा से जुड़ी कई नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन भी किया.

    रेल मंत्री श्री वैष्णव ने इसके पश्चात कर्पूरीग्राम और खुदीराम बोस पूसा स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 59 ‘C’ पर ₹14.0 करोड़ की लागत से बनने वाले अंडरग्राउंड रेलवे सब-वे के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. उन्होंने कहा कि यह अंडरग्राउंड रेलवे सब-वे के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय वाहन यातायात को बड़ी राहत देगा और ट्रेनों की सुचारू आवाजाही में भी मदद मिलेगी, जिससे संरक्षा में वृद्धि होगी.

    उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 11 वर्षों में भारतीय रेलवे द्वारा 33,000 किलोमीटर नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं, जो पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में कई गुना अधिक है. यह कार्य न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करता है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति देता है.

    रेल मंत्री ने यह स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार बिहार जैसे राज्यों को ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना में भागीदार बनाने हेतु प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर राज्य मंत्री (कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय) श्री रामनाथ ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी, और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही.

    BIHAR: Railways gave the gift of schemes worth ₹ 17.30 crore Railway Minister laid the foundation stone for Karpurigram station re-development कर्पूरीग्राम स्टेशन बिहार: रेलवे ने ₹17.30 करोड़ की मंजूरी दी रेल मंत्री ने कर्पुरीग्राम स्टेशन के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया रेलमंत्री पहुंचे समस्तीपुर रेलवे की खबरें
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleMUMBAI : माहिम स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर टिकट काट रहा था ‘outsider’, सीबीएस समेत चार सस्पेंड
    Next Article BIHAR को पटना-नई दिल्ली समेत चार नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, तीन रेलमार्गों को भी स्वीकृति
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    Latest Posts

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group