Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Wednesday, November 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे टिकट के “वेटिंग” पर रेलकर्मी ही उठाने लगे सवाल, खाली जा रही ”आपातकालीन कोटे” की सीटें !
    बोर्ड/जोन

    रेलवे टिकट के “वेटिंग” पर रेलकर्मी ही उठाने लगे सवाल, खाली जा रही ”आपातकालीन कोटे” की सीटें !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 29, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    New Delhi. रेलवे की ओर से सभी श्रेणियों की कुल सीट से केवल 25 प्रतिशत वेटिंग टिकट जारी करने के फैसले का असर रेलवे कर्मचारियों को भारी पड़ने लगा है. आलम यह है कि रेलवे के इस निर्णय का विरोध अब रेलकर्मी ही करने लगे हैं. रेलवे टिकट बुकिंग, जांच से जुड़े वाणिज्यिक अधिकारियों ने नयी नीति को गैर-लाभकारी और यात्रियों के लिहाज से असुविधाजनक करार दिया है.

    हालांंकि रेल मंत्रालय ने इस निर्णय को उचित ठहराते हुए कहा है कि कुल प्रतीक्षारत यात्रियों में से औसतन एक-चौथाई से भी कम यात्रियों की सीट ‘कंफर्म’ हो पाती है और इसी को ध्यान में रखते हुए 25 प्रतिशत की सीमा तय की गई है. यह निर्णय काफी सोच-समझ और पूरे अध्ययन के बाद लिया गया है.

    रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा कि प्रतीक्षा सूची में शामिल यात्रियों की सीट ‘कंफर्म’ होने के तरीके का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के बाद यह निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि पहले आरोप लगते थे कि रेलवे बहुत से यात्रियों को ‘वेटिंग’ श्रेणी में सीट बुक करने की अनुमति देता है, जिससे ट्रेनों में भीड़ हो जाती है.

    इकसे बाद लोग आरोप लगते थे कि रेलवे ने टिकट रद्द करने पर पैसा कमाया. इन आरोपों का खंडन करते हुए कुमार ने कहा कि रेलवे को आर्थिक लाभ की अपेक्षा यात्रियों की सुविधा की अधिक चिंता है.

    रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) ने 16 जून को रिजर्वेशन सुविधाओं वाली ट्रेनों के लिए फैसले को लागू किया था. मंत्रालय ने एक परिपत्र के माध्यम से सभी प्रमुख मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों और सीआरआईएस के प्रबंध निदेशक को अपने इस फैसले के बारे में बताया था, जिसके दो महीने बाद इसे लागू करने का फैसला किया गया. नये प्रतीक्षा मानदंडों के क्रियान्वयन के एक सप्ताह बाद विशेषज्ञों के एक वर्ग के साथ-साथ रिजर्वेशन अधिकारियों ने भी इस निर्णय को अव्यावहारिक करार दिया.

    वेटिंग नहीं करा पाने के कारण खाली जा रही आपातकालीन कोटे की सीटें 

    रेलवे आरक्षण में वेटिंग प्रतिशत को लेकर रेलकर्मियों की परेशानी भी बढ़ गयी है. रेलकर्मियों का कहना है कि आम तौर पर उन्हें छुट्टियां ही अंतिम समय में मिलती है ऐसे में पूर्व से आरक्षण करा पाना उनके लिए संभव नहीं होता. अवकाश स्वीकृत होने के बाद जब वह टिकट लेने का प्रयास करते हैं तब तक आरक्षण की प्रतीक्षा सूची भी खत्म हो चुकी है और सिस्टम REGRET बताने लगता है. ऐसे में उनके सामने कोई विकल्प नहीं रह जाता. रेलवे की इस नयी व्यवस्था से सबसे अधिक परेशानी रेलकर्मियों को ही हो रही है. जो प्रतीक्षा सूची में टिकट लेने के बाद आपातकालीन कोटे “HO” से आरक्षण कंफर्म कराकर यात्रा कर लेते थे. इस सुविधा का लाभ पैरवी और पहुंच वालों को भी मिलता था. लेकिन आरक्षण के प्रतीक्षा सूची को 25 फीसदी करने के बाद विभिन्न जोन और स्टेशनों पर तय की गयी आपातकालीन कोटे की सीट भी खाली जा रही है. इसे आधार बनाकर रेलकर्मी पुरानी व्यवस्था को यात्रियों का हित बताकर लागू करने की मांग कर रहे हैं.

    "reservation waiting" of railway tickets HO quota seats are going empty! indian railway Railway employees railway reservation system regret weiting list
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleJHANSI : भारतीय मजदूर संघ ने पीपल के पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Next Article Railway Board ने 12 दिन में ही पलटा ”प्रतीक्षा सूची” का पुराना आदेश, अब AC में 60 प्रतिशत और गैर एसी में 30 प्रतिशत होगी लिमिट
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    Latest Posts

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group