Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » TATANAGAR : रेलवे मेंस कांग्रेस के ”अक्षय भवन” पर 13 साल बाद चला बुलडोजर
रेलहंट स्पेशल

TATANAGAR : रेलवे मेंस कांग्रेस के ”अक्षय भवन” पर 13 साल बाद चला बुलडोजर

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 3, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • स्टेशन डेवलपमेंट प्लान में टूटना है पूरा इलाका, फिर सील अक्षय भवन तोड़ने की क्याें थी बेचैनी ! 
  • मेंस कांग्रेस 20211 में सदस्यों ने आपसी सहयोग से चार लाख की लागत से कराया था निर्माण 

JAMSHEDPUR.  टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग में रेलवे मेंस कार्यालय परिसर में बनाये गये ”अक्षय भवन” को 13 साल बाद शुक्रवार 3 मई 2024 को अभियान चलाकर रेलवे ने ध्वस्त कर दिया. इस भवन को अवैध बताकर 16 अप्रैल 2024 को सील कर टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने अपनी निगरानी में ले लिया था. भवन का निर्माण रेलवे मेंस कांग्रेस के नेताओं ने 20211 में सदस्यों के आपसी सहयोग से किया था. उस समय इसके निर्माण पर चार लाख की लागत आयी थी.

निर्माण के बाद से ही अक्षय भवन हमेशा विवादों में रहा. लगातार शिकायतों और जांच की कार्रवाई के बावजूद रेल प्रशासन ने इसे कानूनन उल्लंघन जरूर बताया लेकिन अवैध करार देकर तोड़ने की जल्दीबाजी कभी नहीं दिखायी गयी. इसे ऐसे समय में तोड़ा गया है जब रेलवे संस्थान, रेलवे मेंस कार्यालय समेत रेलवे ट्रैफिक कालोनी का यह परिसर स्टेशन री-डेवलपमेंट के अंतर्गत आ रहा है. पूरे इलाके को तोड़ा जाना है. कुछ क्वार्टरों को तोड़ने का काम शुरू भी हो चुकी है. ऐसे में अचानक रेलवे को 16 अप्रैल 2024 को सील ”अक्षय भवन” को तोड़ने की इनती बेचैनी क्यों हो गयी थी ? यह बात रेलवे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गयी है.

दरअसल, रेलवे मेंंस कांग्रेस में विक्षुब्ध गुट लगातार चक्रधरपुर मंडल ओर जोनल स्तर पर इस बात को लेकर दबाव बना रहा था कि ‘अक्षय भवन’ भ्रष्टाचार की इमारत है, जिसका उपयोग कुछ नेता अपने निजी स्वार्थ और अवैध कमाई के लिए कई साल से कर रहे हैं. इसे रोककर अवैध के खिलाफ रेल प्रशासन कड़ा संकेत देने का प्रयास  जाना चाहिए. बताया जाता है कि मेंस कांग्रेस में चल रहे टकराव व जोनल अधिकारियों के दबाव में मंडल रेल प्रशासन को यह कार्रवाई आनन-फानन में करनी पड़ी. वहीं मंडल रेल प्रशासन ने अक्षय भवन को गिराकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि अवैध निर्माण को हर हाल में तोड़ा जायेगा.

शुक्रवार को दो पोकलेन की मदद से 13 साल पुराने अक्षय भवन को जमींदोज कर दिया गया. अभियान अतिरिक्त मंडल अभियंता राजेश कुमार वर्मा की देखरेख में चलाया गया. इस मौके पर आईओडब्लयू व आरपीएफ की टीम मौजूद थी. उधर एडीइएन टाटानगर राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि अवैध निर्माण का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन था. निर्णय आने के बाद इसे सील किया गया था. बाद में अधिकारियों के आदेश पर इसे तोड़ने की कार्रवाई की गयी है.

—-

अक्षय भवन का निर्माण ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए विधिवत स्वीकृति लेकर कराया गया था. रेलवे को कुछ बिंदुओं पर आपत्ति थी. मामला हाईकोर्ट भी गया था. रेलवे मेंस कांग्रेस ने 2021 में ही इसे रेलवे को हैंडओवर कर दिया था. 16 अप्रैल 2024 को रेलवे ने हैंडओवर भी ले लिया था. हैंडओवर देने के बाद उस भवन को रेल प्रशासन रखे या तोड़े, यह प्रशासन के विवेक के ऊपर निर्भर है, इससे मेंस कांग्रेस को कोई लेना-देना नहीं है. पूरा इलाका टूटने वाला है.

शशि रंजन मिश्रा, मंडल संयोजक, रेलवे मेंस कांग्रेस, चक्रधरपुर

 

Spread the love
Bulldozer runs on "Akshay Bhawan" CHAKRADHARPUR DIVISION indian railway INDIAN RAILWAY NEWS railway enclochment drive Railway Mains Congress SOUTH EASTERN RAILWAY रेलवे न्‍यूज
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleTATANAGAR : रेलवे अस्पताल के सीएमएस का प्रभार डॉ विजयालक्ष्मी ने संभाला, हुआ अभिनंदन
Next Article DRM/KGP ने पांसकुड़ा और मेचेदा में डेवलपमेंट वर्क का किया निरीक्षण, GM/SER को दी रिपोर्ट
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल यात्री

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group