Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

CKP : 76 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, युसूफ मोहम्मद व सर्वेश्वर दास को टाटानगर में दी गयी विदाई

सीटीआई युसूफ मोहम्मद व सर्वेश्वर दास को सम्मानित करती महिला सहयोगी

JAMSHEDPUR : चक्रधरपुर रेलमंडल में 76 कर्मचारी इस माह के अंतिम दिन सेवानिवृत्त हो गये. ये सभी विभिन्न विभागों में कार्यरत थे. महात्मा गांधी सभागार में कार्मिक विभाग ने सभी को विदाई दी. डीआरएम अरुण राठौड़ ने उन्हें प्रमाण पत्र, मेडिकल कागजात व सेवा मेडल दिया. इस मौके पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीरंगम हरितास, वरीय वाणिज्य प्रबंधक मनीष पाठक ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. इनमें लेखा विभाग से 2, वाणिज्य से 8, विद्युत के 14, अभियंत्रण के 20, यांत्रिक के 10, स्वास्थ्य के 2, परिचालन के 9, कार्मिक के 4, सुरक्षा के 4, विद्युत, संकेत व दूरसंचार से दो कर्मचारी शामिल हैं.

सेवानिवृत्ति समारोह में विचार रखते सीसीआई अंजनी कुमार राय

वहीं दूसरी ओर टाटानगर स्टेशन के सभागार में सहयोगियों ने सेवानिवृत्त होने वाले दो सीटीआई युसूफ मोहम्मद और सारस्वत दास को भावभीनी विदाई दी. युसूफ स्काउट एंड गाइड से जुड़े रहे हैं जबकि सारस्वत दास की छवि अपने सहयोगियों में मिलनसार व हंसमुख रही है. इस मौके पर चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर अंजनी कुमार राय ने कहा कि दोनों टीटीई की रेलवे के सेवा में बेदाग छवि रही है जिनके सुलभ व्यवहार व स्वभाग की चर्चा हमेशा सहयोगियों के बीच बनी रहेगी. उन्होंने दोनों सीटीआई के उज्जवल भविष्य की कामना की.

वहीं स्टेशन डायरेक्टर रघुवंश कुमार ने कहा कि टाटानगर में काफी कम समय में कॉमर्शियल विभाग की कार्यप्रणाली ने उन्हें काफी प्रभावित किया है. यह वह विभाग है जो यात्रियों के सीधे संपर्क में रहता है और उनके व्यवहार का असर रेलवे की छवि पर भी सीधे ताैर पर दृष्टिगोचर होता है. सेवानिवृत्त होने वाले दोनों सीटीआई ने विभाग व रेलवे को काफी कुछ दिया है. उन्होंने दोनों के सुखद भविष्य की कामना की.

सेवानिवृत्ति समारोह में उपस्थित रेलकर्मी व टीटीई

रेलवे मेंस यूनियन के नेता एसएन शिव ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों सीटीआई को वह लंबे समय से जानते है और उनके साथ बीताये गये कार्यकाल को वह हमेशा सहेज कर रखना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि युसूफ मोहम्मद और सारस्वत दास का सहयोगात्मक व्यवहार सदा टीटीई संवर्ग में याद किया जायेगा. सेवानिवृत्ति के समारोह में टीटीई संवर्ग के कई सहयोगी मौजूद थे जिन्होंने दोनों के लंबे व सुखद भविष्य की कामना की.

#CKPDivision #bidfarewell to CTI

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...