Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

धनबाद रेलमंडल के 70वां रेल सप्ताह समारोह में उत्कृष्ट रेलकर्मियों को डीआरएम ने किया सम्मानित

DHANBAD. धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम में 70वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर शुक्रवार को रेल सेवा पुरस्कार 2025 का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआरएम अखिलेश मिश्रा और ईसीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ की अध्यक्ष प्रिया मिश्रा मौजूद रहीं.

समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह का रंग भर दिया. विशेष रूप से आयोजित नृत्य कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. इसके बाद विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेल कर्मियों को सम्मानित किया गया. डीआरएम की ओर से कर्मियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई.

CKP DIVISION : सरडेगा (MCL) अग्निकांड में लापरवाही और शराबकांड में ‘झूठी गवाही’ देने वाले को भी मिलेगा डीआरएम अवार्ड!

अपने संबोधन में डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने कहा कि रेलवे के सभी कर्मचारी बेहतर कार्य कर रहे हैं, लेकिन गुणवत्ता को बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी को अपने कार्य की स्वयं निगरानी करनी चाहिए और पूरी लगन व कुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए, तभी रेलवे लगातार प्रगति करता रहेगा.

वहीं, पुरस्कार प्राप्त गति शक्ति विभाग के रेल कर्मी सुबोध कुमार ने बताया कि उनके विभाग ने लगातार पांचवीं बार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी टीम को देते हुए कहा कि टीम वर्क और समर्पण की बदौलत यह सफलता मिली है.

2027 में लगेगा अर्धकुंभ मेला, रेलवे ने नया पद सृजित कर IRTS चेतन तनेजा को सौंपी जिम्मेदारी

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...