दिल्ली. पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने 31 जुलाई, 2018 को उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुढ़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक श्री अग्रवाल 1982 में भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा (आईआरएसईई) के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आए. अपने कैरियर के दौरान श्री अग्रवाल ने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया. मुख्य विद्युत इंजीनियर, मध्य रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर, दक्षिण पूर्व रेलवे, मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर, पूर्व मध्य एवं पश्चिम रेलवे तथा मुख्य विद्युत इंजीनियर/रोलिंग स्टाक, मुंबई रेलवे विकास निगम इत्यादि पदों का दायित्व उन्होंने सफलता पूर्वक निभाया है.
31 जुलाई को ही सेवानिवृत्त हुए रवीन्द्र गुप्ता के बाद मेंबर रोलिंग स्टॉक, रेलवे बोर्ड का अतिरिक्त कार्यभार स्वयं चेयरमैन, रेलवे बोर्ड अश्वनी लोहानी को सौंपा गया है. पड़ोसी रेलवे होने के नाते राजीव अग्रवाल को महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, इलाहबाद और इस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक और आइआरएसइइ 1982 बैच के अधिकारी हरिंद्र राव को दक्षिण पूर्व रेलवे का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. दपू रेलवे जोन के महाप्रबंधक एसएन अग्रवाल को रेलवे बोर्ड में मेंबर स्टाफ बनाया गया है.
हालांकि 31 मई को राजीव गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी (नायर), बड़ोदा के डीजी का अतिरिक्त कार्यभार सुदूर आईसीएफ, चेन्नई के महाप्रबंधक को दिया गया है, इस पर सवाल उठाये जा रहे है. जानकारों का मानना है कि ‘नायर’ का कार्यभार पश्चिम रेलवे अथवा उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधकों को सौंपा जाता तो बेहतर होगा क्योंकि भौगोलिक रूप से वह सबसे नजदीकी हैं. जबकि इसके विपरीत यह कार्य किया गया है.
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026
- ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल! - September 14, 2026
- ‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’ - September 14, 2026



















































































