Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SER महाप्रबंधक ने खड़गपुर कारखाना क्षेत्रीय वेल्डिंग प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण, प्रशिक्षुओं से हुई रूबरू

खड़गपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी खड़गपुर कारखाना का निरीक्षण व खड़गपुर कारखाना क्षेत्रीय वेल्डिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं से रूबरू भी हुई. उनके साथ डीआरएम मनोरंजन प्रधान व अन्य रेलवे अधिकारी भी मौजूद थे. मुख्य कार्य प्रबंधक के सभाकक्ष में खड़गपुर कारखाना के मुख्य कार्य प्रबंधक, बिजय कुमार रथ व अन्य शाखा अधिकारियों से मिलकर जीएम ने वहां के कार्यप्रणाली की जानकारी ली. इसके बाद जीएम ने क्षेत्रीय वेल्डिंग प्रशिक्षण संस्थान (RWTI) का दौरा किया, जहां एस.टी. सी. के प्राचार्य, प्रताप नारायण भट्टाचार्य ने जीएम का स्वागत किया.

प्राचार्य ने महाप्रबंधक महोदया को संक्षेप में वेल्डिंग प्रशिक्षण के बारे में अवगत कराया. इसके बाद उन्हें सिमुलेटर की कार्यविधि का संक्षिप्त ब्यौरा दिया. पिछले पखवाड़े रेलमंत्री द्वारा उद्घाटित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 28 सितम्बर से 20 (बीस) प्रशिक्षु वेल्डिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं. इन प्रशिक्षुओं से भी कक्षा में जाकर महाप्रबंधक अर्चना जोशी से रूबरू करवाया गया. प्राचार्य द्वारा वेल्डिंग से संबंधित विशेष मशीनों तथा उपकरणों की भी जानकारी महाप्रबंधक को दी गई.

महाप्रबंधक अर्चना जोशी, प्राचार्य प्रताप नारायण भट्टाचार्य के व्यक्तव्यों से प्रभावित हुई और उनसे कहा कि भविष्य में एक बार पुनः वे प्रादेशिक वेल्डिंग प्रशिक्षण संस्थान (RWTI) का दौरा करना चाहेंगी. प्राचार्य महोदय ने उन्हें समय देने के लिए धन्यवाद दिया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

रेल यूनियन

JAMMU.  नवगठित जम्मू डिवीजन के अंतर्गत आने वाली रीसी-बनिहाल रेलवे लाइन को निजी फर्म को सौंपे जाने को उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) ने गंभीर...

आरपीएफ-जीआरपी

सीबीआइ की महिला अफसर पटना की डीएसपी रूबी चौधरी को दी गयी जांच की जिम्मेदारी   एचजी इंफ्रा को गया से डेहरी आन सोन तक...

मीडिया

पश्चिम मध्य रेलवे में रिटायर के बाद कर्मचारियों को दिया गया चांदी का सिक्का तांबे का निकला जांच के बाद FIR दर्ज, इंदौर की...

Breaking

चक्रधरपुर रेल मंडल में नहीं थम रहे हादसे, ग्रुप-डी रेलकर्मियों की जान खतरे में, जिम्मेदार कौन !  ART में पदस्थापित ट्रैक मेंटेनर को डीएमटी...