Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

नांदेड़-हडपसर एक्सप्रेस में टीटीई ने शराब के नशे में युवा क्रिकेटरों और कोच के साथ की मारपीट !

  • रेलवे के ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत, TTE  सीआर मीना पर कार्रवाई की मांग 

Nanded. नांदेड़ से शिर्डी जा रही ट्रेन संख्या 17630 (नांदेड़-हडपसर एक्सप्रेस) में 12 फरवरी को एक शर्मनाक घटना सामने आई है. शुभम क्रिकेट एकेडमी के 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ ड्यूटी पर तैनात टीटीई (TTE) सी.आर. मीना द्वारा अभद्र व्यवहार और शारीरिक हिंसा का मामला प्रकाश में आया है. कोच शुभम लोहार ने पूरी घटना की शिकायत रेलवे विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई है. उन्होंने मांग की है कि शराब के नशे में बच्चों के साथ हिंसा करने वाले टीटीई सीआर मीना के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य यात्री या खिलाड़ी के साथ ऐसा व्यवहार न हो. रेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है अब तक इस मामले में सीनियर डीसीएम का पक्ष नहीं मिला है.

क्या है पूरा मामला?

शुभम एकेडमी के कोच शुभम लोहार के नेतृत्व में 14 खिलाड़ियों का एक दल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए शिर्डी जा रहा था. यात्रियों के पास वैध कन्फर्म टिकट होने के बावजूद, टीटीई सी.आर. मीना ने कोच संख्या S11, S12 और S13 में बच्चों की आरक्षित सीटों पर अन्य बाहरी लोगों को जबरन बैठाने की कोशिश की.

जब कोच शुभम लोहार और टीम के कप्तान गौरांग भारती ने इसका विरोध किया और अपनी सीटों के कन्फर्म होने की बात कही, तो टीटीई अपना आपा खो बैठा. चश्मदीदों और पीड़ित कोच के अनुसार, टीटीई शराब के नशे में धुत था. उसने कप्तान गौरांग भारती और कोच शुभम लोहार की गर्दन (गच्ची) पकड़कर उनके साथ मारपीट की और उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंकने की धमकी दी.

पीड़ित का पक्ष: “हमारी गलती क्या है? हमारा टिकट तो कन्फर्म है, फिर हमें क्यों मारा जा रहा है?” यह पूछने पर टीटीई ने चिल्लाते हुए कहा, “तुम्हारी सीटें कन्फर्म नहीं हैं, मेरे आदमियों को बैठने दो और अपने बच्चों को खड़ा करो.” इसके बाद उसने गंदी गालियां देना और मारपीट करना शुरू कर दिया.

पीड़ित खिलाड़ियों की सूची:

इस घटना के दौरान ट्रेन में निम्नलिखित खिलाड़ी मौजूद थे, जो डरे और सहमे हुए हैं: 1. पीयूष कोकाटे, 2. ओजस वाकोडे, 3. सोमेश कल्याणे, 4. विराज राठौड़, 5. शौर्य देशमुख, 6. गौरांग भारती (कप्तान), 7. अनन्या पांगतवाड़, 8. सार्थक भूरेवार, 9. उदय कुंभेकर, 10. समर्थ नानवाटे, 11. अंशुमन अष्टेकर, 12. अर्णव बोकरे, 13. केतन पांचाल, 14. ओम काशिद.

रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...