Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » सिस्टर लॉबी सिस्टम के विरोध मेंउतरे ट्रेन चालक, कहा – 16 घंटा रेस्ट सुनिश्चित करे रेल प्रशासन
    रेल न्यूज

    सिस्टर लॉबी सिस्टम के विरोध मेंउतरे ट्रेन चालक, कहा – 16 घंटा रेस्ट सुनिश्चित करे रेल प्रशासन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 21, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    CHAKRADHARPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे जाेन के चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे प्रशासन ने रेलवे रनिंग कर्मचारियों के लिए “सिस्टर लॉबी” सिस्टम की शुरुआत की है. इस नई व्यवस्था के तहत राउरकेला और बंडामुंडा, टाटानगर और आदित्यपुर तथा जुरुली और बांसपानी की क्रू लॉबी को आपस में मर्ज किया जा रहा है. इस नई व्यवस्था के खिलाफ आज राउरकेला रेलवे क्रू लॉबी में ट्रेन चालकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. ट्रेन चालकों ने प्रदर्शन के दौरान सिस्टर लॉबी का विरोध करने के साथ ही हेड क्वार्टर में ट्रेन चालकों की 16 घंटा रेस्ट को सुनिश्चित करने की मांग की.

    मालूम रहे कि इस नई व्यवस्था के अनुसार अब ट्रेन चालक (लोको पायलट) और सहायक लोको पायलट जिस स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान रिलीव होंगे, वहीं ड्यूटी ऑफ करेंगे. इसके बाद उन्हें अपने 16 घंटे के अनिवार्य विश्राम (रेस्ट) समय के भीतर ही अपने हेडक्वार्टर पहुंचना होगा. ड्यूटी पर लौटते समय भी उन्हें अपने हेडक्वार्टर में छोड़ी गई निजी गाड़ी लेकर घर जाना पड़ेगा.

    इस नई व्यवस्था ने ट्रेन चालकों के बीच कई व्यावहारिक सवाल खड़े कर दिए हैं. सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि ड्यूटी से रिलीव होने के बाद वे अपने घर या हेडक्वार्टर तक कैसे पहुंचेंगे, क्योंकि रिलीविंग प्वाइंट से उन्हें जीप या अन्य परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. ऐसे में ट्रेन चालकों को निजी साधनों या सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर रहना पड़ेगा, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की खपत बढ़ेगी.

    रेलवे बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार ड्यूटी समाप्त होने के बाद ट्रेन चालकों को समुचित और पर्याप्त विश्राम देना अनिवार्य है, ताकि वे अगली ड्यूटी के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरह फिट रह सकें. लेकिन सिस्टर लॉबी सिस्टम लागू होने के बाद यदि चालक अपने 16 घंटे के रेस्ट में से ही कई घंटे हेडक्वार्टर आने-जाने में खर्च करेंगे, तो वास्तविक विश्राम समय में निश्चित रूप से कमी आ जाएगी. ट्रेन चालकों का मानना है कि इससे न केवल उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी, बल्कि थकान बढ़ने के कारण रेल सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है.

    रनिंग स्टाफ के बीच यह चर्चा तेज है कि पर्याप्त विश्राम न मिलने की स्थिति में रेल दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है. उनका कहना है कि जब रेलवे स्वयं सुरक्षित परिचालन और “सेफ्टी फर्स्ट” की नीति पर जोर देता है, तो फिर ऐसी व्यवस्था क्यों लागू की जा रही है, जिससे रेस्ट टाइम प्रभावित हो.

    राउरकेला और बंडामुंडा के ट्रेन चालकों में इस नए नियम को लेकर खासा असंतोष देखा जा रहा है. कर्मचारियों के बीच यह भी चर्चा है कि चक्रधरपुर रेलमंडल के वरिष्ठ विद्युत अभियंता (Sr DEE) ने इस व्यवस्था का समर्थन किस आधार पर किया है. ट्रेन चालकों का कहना है कि यदि प्रशासन ने सिस्टर लॉबी लागू की है तो साथ ही समुचित ट्रांसपोर्ट सुविधा और रेस्ट मैनेजमेंट की भी ठोस व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि कर्मचारियों की सुरक्षा और रेल परिचालन दोनों प्रभावित न हों. अब देखना यह होगा कि रेलवे प्रशासन कर्मचारियों की इन चिंताओं पर क्या कदम उठाता है और क्या इस नई व्यवस्था में आवश्यक संशोधन किए जाते हैं या नहीं.

    “Sister Lobby” system Chakradharpur Railway Division loco poilet protest Railway Administration Railway Running Staff SOUTH EASTERN RAILWAY
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleउत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में राजेश कुमार पांडे ने कार्यभार संभाला, ‘कवच’ प्रोजेक्ट में रही है अहम भूमिका
    Next Article रिश्वतकांड में निलंबित सीनियर सेक्शन इंजीनियर (TD) और टेक्नीशियन बर्खास्त, DEE पर भी होगा एक्शन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    रेल यात्री

    TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

    October 4, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group