Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

महिला रेलकर्मी यौन उत्पीड़न की शिकायत मोबाइल पर ही दर्ज करा सकेंगी, रेलवे लांच कर रहा ‘मॉड्यूल’

NEW DELHI. महिला रेलकर्मियों कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायत अब सीधे मोबाइल एप के माध्यम से रेलवे के शीर्ष मैनेजमेंट तक पहुंचा सकेंगी. रेलवे बोर्ड इसके लिए ‘सेक्सुअल हैरेसमेंट इंसीडेंट नोटिफिकेशन फार इंपावरमेंट’ (SHINE- शाइन) मॉड्यूल तैयार किया है जो ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) से संचालित होगा.

इस मॉड्यूल के माध्यम से सभी महिला रेलकर्मी कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करा करा सकेंगी. आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे इस मॉड्यूल को लांच कर रहा है. इसके लिए रेलवे बोर्ड ने जोनल से लेकर डिवीजन स्तर पर दिशा-निर्देश जारी किया है.

‘सेक्सुअल हैरेसमेंट इंसीडेंट नोटिफिकेशन फार इंपावरमेंट’ मॉड्यूल पर मिलने वाली शिकायतें नामित कमेटी को आनलाइन चली जायेंगी. इस सिस्टम में  महिला रेलवे कर्मचारियों के अलावा दूसरे लोगों के लिए भी शिकायत का विकल्प मौजूद है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस माड्यूल का इस्तेमाल कर कान्ट्रैक्टर पर काम करने वाले कर्मचारी, मजदूर आदि भी शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

SER : प्रीमियम लिंक बनाकर चुनिंदा ट्रेनों में ड्यूटी देने का चल रहा खेल, चहेते TTE’s को ‘गुरु घंटाल’ का संरक्षण!

रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को यथाशीघ्र आंतरिक शिकायत समिति का गठन करने और यौन उत्पीड़न मामलों के निष्पादन के लिए अधिकारियों को नोमिनेट करने को कहा है. माड्यूल पर आयी शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया भी एचआरएमएस पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी.

वर्तमान में महिला कर्मचारियों को होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायतों को दूर करने के लिए विभागीय स्तर पर अलग-अलग कमेटियां संचालित हैं. रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी जोन व इकाइयां नई सुविधा की जानकारी कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों के बीच साझा करें, ताकि जरूरत पड़ने पर वे इस प्रणाली का उपयोग कर शिकायत दर्ज करा सकेंगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...

न्यूज हंट

अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले सभी स्तर पर लेनी होगी अनुमति , PFA ने सभी विभाग को भेजा पत्र   PATNA. पूर्व मध्य रेल के पीएफए ने...

न्यूज हंट

डिवीजन में उद्घाटन से पहले ही खुली ‘अमृत भारत’ स्टेशन के विकास की पोल, रेलवे का गति-शक्ति प्राेजेक्ट में लूट का खेल !   टाटानगर...