Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Santragachi station पर हादसा : भीड़ के धक्के से यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरा, गंभीर

KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर हावड़ा संभाग अंतर्गत संतरागाछी स्टेशन पर आज एक गंभीर हादसा टल गया, जब अप 18003 हावड़ा–आद्रा शिरोमणि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान भीड़ के दबाव में एक यात्री प्लेटफॉर्म और कोच के बीच की खाली जगह में गिर गया. सौभाग्य से उसकी जान तो बच गई, हालांकि उसका एक पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया.

सूत्रों के अनुसार घायल यात्री मेचेदा स्टेशन के आसपास का निवासी है. घटना के तुरंत बाद रेल अधिकारियों और उपस्थित लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेज दिया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि खड़गपुर डिवीजन में ट्रेनों के अनियमित और असामान्य रूप से विलंबित संचालन के कारण स्टेशनों पर अत्यधिक भीड़ की स्थिति बन रही है. यात्रियों का कहना है कि लगातार देरी से चल रही ट्रेनों के कारण प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है.

स्थानीय यात्रियों के अनुसार भीड़ के कारण न केवल हादसे हो रहे हैं, बल्कि छिनतई जैसी घटनाएं भी बढ़ी हैं. महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों को असुरक्षा और अनिश्चितता के बीच यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है.

यात्रियों का कहना है कि आज की घटना कोई अलग-थलग मामला नहीं है, बल्कि यह लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्था का परिणाम है. उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और ट्रेनों के नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है.

साथ ही, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल मंत्रालय से भी इस स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...