Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

यात्री व कर्मचारियों की शिकायतों का समय-सीमा में निवारण करें : अर्चना जोशी

  • दक्षिण पूर्व रेलवे की जीएम ने पहली परिचय बैठक में अधिकारियों को कराया सम्मान व सामूहिकता का बोध

कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे का प्रभार लेने के बाद सोमवार को जीएम अर्चना जोशी में जोनल पदाधिकारियों के साथ बैठक की. अर्चना जोशी ने पदाधिकारियों को दो बिंदुओं पर स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाने का सुझाव दिया. बताया कि यात्री व कर्मचारियों की शिकायतों का हर हाल में समय-सीमा में निवारण किया जाये और रेलवे वरिष्ठ व कनीय पदाधिकारी एक-दूसरे के प्रति परस्पर सम्मान का भाव रखते हुए सामूहिकता का परिचय दें.

जीएम सुश्री अर्चना जोशी

गार्डेनरीच मुख्यालय में अपनी पहली बैठक में अर्चना जोशी ने पदाधिकारियों को रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लोडिंग और राजस्व लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसके लिए संसाधनों का पूरा इस्तेमाल किया जाये. उन्होंने किराय के अतिरिक्त राजस्व के नये स्रोतों की तलाश करने को भी कहा.

जीएम अर्चना जोशी ने सभी रेलवे स्टेशन परिसरों, कार्यालयों, रेलवे प्रतिष्ठानों आदि की दैनिक साफ-सफाई की निगरानी करने, रेल कर्मचारियों के टीकाकरण में तेजी लाने, ट्रेनों की सफाई, रेलवे परिसर में शारीरिक दूरी बनाये रखने आदि की भी सलाह दी. जीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोन के चारों डीआरएम से भी बात की.

महाप्रबंधक ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाये जाये और संसाधनों के उपयोग के साथ महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा नयी लाइन, दोहरीकरण, विद्युतीकरण आदि परियोजना की सख्ती से निगरानी की जाये. ताकि भविष्य में उनका बेहतर उपयोग किया जा सके.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

रेल यूनियन

JAMMU.  नवगठित जम्मू डिवीजन के अंतर्गत आने वाली रीसी-बनिहाल रेलवे लाइन को निजी फर्म को सौंपे जाने को उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) ने गंभीर...

आरपीएफ-जीआरपी

सीबीआइ की महिला अफसर पटना की डीएसपी रूबी चौधरी को दी गयी जांच की जिम्मेदारी   एचजी इंफ्रा को गया से डेहरी आन सोन तक...

मीडिया

पश्चिम मध्य रेलवे में रिटायर के बाद कर्मचारियों को दिया गया चांदी का सिक्का तांबे का निकला जांच के बाद FIR दर्ज, इंदौर की...

Breaking

चक्रधरपुर रेल मंडल में नहीं थम रहे हादसे, ग्रुप-डी रेलकर्मियों की जान खतरे में, जिम्मेदार कौन !  ART में पदस्थापित ट्रैक मेंटेनर को डीएमटी...