Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

पाकिस्तान में रेल हादसा : विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

PAKISTAN : पाकिस्तान में जैकोबाबाद के पास बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ. पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन एक जोरदार विस्फोट की चपेट में आ गई, जिससे ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के बोलान पंप इलाके में हुआ.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेलवे ट्रैक पर शक्तिशाली विस्फोट किया गया, जिससे ट्रैक पर लगभग तीन फुट गहरा गड्ढा बन गया. इस धमाके से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

स्थानीय पुलिस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया. घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू कर दी गई है.

कुछ सूत्रों ने दावा किया है कि इस विस्फोट में विदेशी खुफिया एजेंसियों का हाथ हो सकता है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तान रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है और हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. मार्च 2025 में इसी जाफर एक्सप्रेस को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हाईजैक कर लिया था. लगातार हो रही घटनाओं ने इस रूट पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों और यात्रियों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

CKP में प्रमोशनल-पोस्टिंग विवाद के बीच Sr DEE (OP) एसके मीना का तबादला, पोस्टिंग में हुआ बड़ा खेल  सालों से एक डिवीजन में जमे...

सोशल मीडिया

KOLKATA. सिमुलतला रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने एक ही दिन दो आदेश जारी किये. एक आदेश में आसनसोल डीआरएम विनीता श्रीवास्तव का तत्काल...

न्यूज हंट

आरपीएफ की चयन प्रणाली सवालों के घेरे में, बड़ा सवाल – क्या विभाग के पास कोई योग्य अफसर नहीं ! अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार...