Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » RPF के ‘काबिल’ मुंह ताकते रहे … अवार्ड ले आये संजय तिवारी…बधाई, जमशेदपुर के अखबार ने बताया ‘रेलवे का रियल हीरो’
    रेलहंट स्पेशल

    RPF के ‘काबिल’ मुंह ताकते रहे … अवार्ड ले आये संजय तिवारी…बधाई, जमशेदपुर के अखबार ने बताया ‘रेलवे का रियल हीरो’

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 10, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आरपीएफ की चयन प्रणाली सवालों के घेरे में, बड़ा सवाल – क्या विभाग के पास कोई योग्य अफसर नहीं !
    • अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार में जोनल शील्ड पाने की सूची एक सप्ताह में ही बदलने पर उठे सवाल

    KOLKATA. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेल, संगठन में अपनी बेहतरीन सेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए 100 कर्मठ कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रतिष्ठित 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 से शुक्रवार 9 जनवरी 25 को सम्मानित किया. यह सम्मान इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि), द्वारका, नई दिल्ली में वितरित किये गये. पुरस्कार पाने वाले सभी रेलकर्मियों (अधिकारी-कर्मचारियों) को रेलहंट की और से बधाई और शुभकामनाएं. यह अवार्ड इस बार कई मामलों को लेकर चर्चा में रहा.

    लेकिन बड़ी बात … पुरस्कार वितरण से पहले ही रेलवे बोर्ड स्तर पर बनायी गयी जोनल शील्ड वीनर्स की सूची को लेकर विवाद हो गया. बोर्ड स्तर पर एक सप्ताह में ही जोनल वीनर्स की सूची नये बदलाव के साथ दूसरी बार जारी की गयी. कुछ जोनल रेलवे को वीनर्स में शामिल कर लिया गया तो कुछ को बाहर निकाल दिया गया. इसके बाद खुलआम तौर पर जोनल शील्ड के चयन में भेदभाव के आरोप लगे. चयन में CCC (कास्ट-कैडर-कैश) फार्मूला अपनाये जाने के आरोपों के बीच यह मामला रेलमंत्री और प्रधानमंत्री तक भी पहुंचा.

    यह तो रेलवे बोर्ड स्तर पर चल ही गुटबाजी की बात थी, जिसमें कुछ चुनिंदा शील्ड का वितरण रोककर जांच के आदेश दिये गये है. हम बात कर रहे है RPF महकमे की जिसमें इस बार सुरक्षा प्रबंधन, बेहतर सेवा, उत्कृष्ट योगदान के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से TATANAGAR आरपीएफ के पूर्व पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार तिवारी को पुरस्कृत किया गया. संजय कुमार तिवारी को इस सम्मान के लिए बहुत बधाई. यह न सिर्फ दक्षिण पूर्व रेलवे जोन बल्कि सीकेपी-आद्रा डिवीजन के लिए भी बड़ी उपलब्धि रही है. संजय तिवारी फिलहाल आद्रा डिवीजन के पुरुलिया में पदस्थापित है. जमशेदपुर के एक अखबार ने तो बिना तथ्यों की पड़ताल किये RPF/IPF संजय कुमार तिवारी को ‘रेलवे का रियल हीराे’ तक बना दिया.

    ऐसा नहीं है कि इस अवार्ड के लिए खुद को काबिल मानने वाले अन्य लोगों ने लॉबिंग नहीं की,… जरूर की, लेकिन देश भर के दिग्गज/होनहार/काबिल मुंह ताकते रहे गये और अवार्ड SER के संजय कुमार तिवारी ले आये. सहयोगियों में उपलब्धियों ओर कमियों पर चर्चा शुरू हो चुकी है. कहा जा रहा कि अगर आईजी ने निष्पक्षता दिखायी होती तो संजय कुमार तिवारी के कार्यकाल में आरपीएफ पोस्ट, टाटानगर में गंभीर घटनाएं उनकी दर्शायी गयी उपलब्धियों पर भारी पड़ जाती. आरपीएफ के लोग ही चयन के लिए SER/RPF आईजी संजय कुमार मिश्रा से लेकर डीजी कार्यालय की भी भूमिका भी सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं.

    TATANAGAR : स्टेशन पर फायरिंग, हत्या, अपहरण, आत्महत्या की घटनाएं, … ‘साहब’ को चाहिए ‘एक्सटेंशन’ !

    IFP/RPF संजय कुमार तिवारी के कार्यकाल में टाटानगर स्टेशन पर फायरिंग, हत्या, बच्ची का अपहरण, रेलकर्मी की आत्महत्या, स्टेशन पर अवैध वेंडिंग में अपराधियों की इंट्री, यार्ड में चोरियां जैसी गंभीर घटनाएं तक शामिल है जो उनके टाटानगर में पूरे कार्यकाल और चयन प्रक्रिया को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर देती हैं. अगर पुरुलिया में उनके नाम कोई बड़ी उपलब्धि रही हो जिसने उन्हें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार तक पहुंचाया तो इसका जबाव SER आईजी कार्यालय ही दे सकता है ? सवाल यह उठाये जा रहे है कि क्या देश भर में आरपीएफ के पास कोई भी ऐसा निष्पक्ष और योग्य अधिकारी नहीं जिसका नाम इस विशेष पुरस्कार के लिए नामित किया जाता अथवा RPF में भी चयन प्रक्रिया CCC से प्रभावित हो गयी !

    प्रशासनिक दक्षता के धनी, मधुर व्यवहार !

    संजय कुमारी तिवारी की प्रशासनिक दक्षता का लोहा विभाग के लोग भी मानते है. टाटानगर आरपीएफ पोस्ट का कार्यकाल उनके मधुर व्यवहार को लेकर चर्चा में रहा, जहां फायरिंग, हत्या, अपहरण, रेलकर्मी की आत्महत्या, स्टेशन पर अवैध वेंडिंग, यार्ड में चोरियां जैसी गंभीर और बड़ी घटनाएं तक उन्होंने चुटकियों में मैनेज कर ली. उन्हें सिर्फ एक बार चक्रधरपुर से कुछ दिनों के लिए अटैच किया गया. उनके कार्यकाल की बड़ी घटना में रेलकर्मी सुनील पिल्लई की आत्महत्या रही, जिसमें दुकानदार को फेवर करने के लिए इंजीनियरिंग के साथ मिलकर एक्शन लेने का आरोप इंस्पेक्टर संजय तिवारी और उनके खास सब इंस्पेक्टर जीके राय पर लगे. इसमें आरपीएफ को सफाई तक देनी पड़ी.

    टाटानगर : सुनील पिल्लई आत्मदाह मामले से टाटानगर आरपीएफ ने झाड़ा पल्ला, प्रेस कांफ्रेंस कर दी सफाई

    इस घटना के बाद RPF सब इंस्पेक्टर जीके राय को टाटा से हटा दिया गय था हालांकि जोड़-तोड़ के धनी राय वापसी कराने में कामयाब रहे. यहां जी के राय की चर्चा इसलिए भी जरूरी है कि वह संजय तिवारी के मैनेजमेंट के अहम हिस्सेदार रहे थे.

    बड़ी घटनाओं तक पर चर्चा नहीं, अब तक 200 से अधिक X पर ट्वीट

    टाटानगर आरपीएफ के बतौर प्रभारी संजय कुमार तिवारी की प्रबंधन क्षमता की चर्चा यहां इसलिए भी जरूरी है कि उनके कार्यकाल में टाटानगर में बड़ी से बड़ी घटनाएं भी सोशल मीडिया या X पर कभी चर्चा का विषय नहीं बनी. हालांकि उनके से जाने के बाद IPF राकेश मोहन की पोस्टिंग से अब तक 200 से अधिक ट्वीट X पर किये जा चुके है. ये सभी ऐसे मामले हैं जो संजय कुमार तिवारी के कार्यकाल में भी संचालित थे, लेकिन उनकी शिकायत कभी नहीं की गयी. फर्जी हेंडल बनाकर लगातार ट्वीट किये जाने का सिलसिला जारी है.

    दिलचस्प है कि आरपीएफ महकमा भी समय-संसाधन और पैसे की बर्बादी कर उन शिकायतों पर संज्ञान ले रहा. चर्चा है कि पदस्थापना के बाद इंस्पेक्टर राकेश मोहन ने सबसे पहले संजय कुमार तिवारी के खास रहे सब इंस्पेक्टर जीके राय को टाटा से दूर अटैच कराया. इसके बाद से ही उनकी परेशानी के दिन शुरू हो गये. हालांकि बाद में ऐसी कई घटनाएं इसका कारण बनी लेकिन मूल रूप से इन घटनाओं के पीछे विभागीय लॉबी ही रही. इसमें कुछ अन्य का अटैचमेंट और जवानों की ड्यूटी में भेदभाव का गतिरोध शामिल है. … जारी ..

    रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

    70th Distinguished Railway Service Awards 2025 HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways railway board RAILWAY NEWS इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleसीएम योगी ने किया ‘सनातन का महाकुंभ’ का विमोचन, बोले- युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत
    Next Article CKP : मनोहरपुर में डेड एंड से टकराकर इंजन डिरेल्ड, सेफ्टी को लेकर फिर उठे सवाल
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    गपशप

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group