Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर संरक्षा संवाद में NWR AGM और DRM ने रेलकर्मियों को दिया ‘सेफ्टी टिप्स’

  • कर्मचारी सत्यनिष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें : अपर महाप्रबंधक

BIKANER. उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल पर पर रेल संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बीकानेर रेलवे स्टेशन पर संरक्षा संवाद सेमिनार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे, जहां उनका मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल द्वारा जोरदार स्वागत किया गया.

सेमिनार में सेफ्टी से जुड़े लगभग 150 रेल कर्मचारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे. इनमें प्रमुख रूप से लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर, ट्रेन मैनेजर, सिग्नल एवं दूरसंचार (एसएंडटी), लोको, परिचालन, इंजीनियरिंग, वाणिज्य, यांत्रिक, विद्युत, सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल थे.

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने कहा कि रेलवे का प्रत्येक विभाग संरक्षा श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए सेफ्टी के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक छोटी सी चूक भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. भारतीय रेल में प्रत्येक कार्य के लिए नियम बनाए गए हैं, जिनका सतर्कता एवं ईमानदारी से पालन करना आवश्यक है.

उन्होंने कर्मचारियों से मानसिक व शारीरिक रूप से सजग रहते हुए आलस्य से दूर रहने, कार्य को टालने की प्रवृत्ति से बचने तथा अपनी प्रथम प्राथमिकता सदैव रेल संरक्षा को देने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण, सेमिनार एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से सेफ्टी जागरूकता को निरंतर मजबूत किया जाएगा.

माहेश्वरी ने कहा कि संरक्षा से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर एवं आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे. उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यालय द्वारा उच्च स्तरीय कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने कर्मचारियों से सत्यनिष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया, जिससे सुरक्षित एवं सुचारू रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके.

इस दौरान विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में सेफ्टी से संबंधित आने वाली समस्याओं से अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी को अवगत कराया. साथ ही और अधिक सुरक्षित रेल संरक्षा को लेकर संवाद किया, जिस पर अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया.

इस अवसर पर सेफ्टी सेमिनार में अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अंकुर कुमार झिंगोंनियाँ , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) ऋतुराज सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विद्युत (सामान्य)आदित्य लेघा , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (यांत्रिक पॉवर) विजेंद्र मीणा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर यांत्रिकक (C&W), वरिष्ठ , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश, सहायक सुरक्षा आयुक्त कैलाश चन्द्र ढिल्लौर, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर संकेत एवं दूरसंचार रण सिंह गोदारा, मंडल वाणिज्य प्रबन्धक वीरेन्द्र जोशी, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...