Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

मेचेदा में रुपसी बांग्ला समेत एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

खड़गपुर-हावड़ा संभाग के मेचेदा स्टेशन पर शालीमार-भोजुडीह रुपसी बांग्ला एक्सप्रेस के ठहराव समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को नागरिक प्रतिरोध मंच ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में मंच की पूर्व मेदिनीपुर जिला समिति के संयोजक मधुसूदन बेरा , सुब्रत दास , उत्तम पाड़ुई , तथा जगन्नाथ मंडल आदि शामिल रहे.

मंच के नेताओं ने कहा कि हमारी मांगों में रुपसी बांग्ला समेत सभी अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों का मेचेदा में ठहराव सुनिश्चित करने समेत ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य तत्काल पूरा करना भी शामिल है. यही नहीं हम यह भी चाहते हैं कि अचानक लॉक डाउन होने से पहले जिन यात्रियों ने मंथली या त्रैमासिक टिकट लिया था , उनके बिना उपयोग वाली तिथि को आगे बढ़ा दिया जाए , जिससे उन्हें नुकसान न झेलना पड़े.

उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन और रेल यात्रियों व परिसेवा से संबंधित मुद्दों पर आंदोलन शुरू करने के लिए मंच की ओर से आगामी 14 नवंबर को मेचेदा में सम्मेलन का आयोजन किया गया है , जिसमें दक्षिण पूर्व रेलवे की शाखा समिति गठित की जाएगी. सम्मेलन में सभी का स्वागत है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

आरपीएफ की चयन प्रणाली सवालों के घेरे में, बड़ा सवाल – क्या विभाग के पास कोई योग्य अफसर नहीं ! अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार...

रेल यात्री

भारतीय संविधान के धारा 24 (समानता का अधिकार) और धारा 21 (जीवन का अधिकार) के उल्लंघन का दावा   MUMBAI. रेलवे की ‘नो रिफंड’ पॉलिसी...

न्यूज हंट

52 सप्ताह में 34 चोरी की घटनाएं, RPF की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाये सवाल कांड्रा, सीनी, डीपीएस, टाटा, बंडामुंडा में लगातार बढ़ी हैं चोरी...