Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » टाटानगर में आरपीएफ ने यात्रियों को नशा खिलाकर लूटने वाले को पकड़ा
    रेल न्यूज

    टाटानगर में आरपीएफ ने यात्रियों को नशा खिलाकर लूटने वाले को पकड़ा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 3, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • बिहार जाने वाली ट्रेन में यात्रियों को करता था टारगेट, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया

    जमशेदपुर. बिहार की ट्रेनों में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को आरपीएफ की टीम ने पकड़ा है. पकड़ा गया मनोज मंडल देवघर का रहने वाला है. वह हर दिन दानापुर एक्सप्रेस से टाटानगर आता था और यहां स्टेशन पर ही यात्री को टारगेट कर उसके साथ ट्रेन में सवार होता था. वह दोस्ती बनाकर नशीला बिस्कुट और अन्य पदार्थ खिलाकर यात्री को बेहोश कर देता था फिर उनका सामान लेकर फरार हो जाता था.

    यह भी पढ़ें : टाटानगर आरपीएफ ओसी गये छुट्टी पर, हॉकरों पर आयी शामत, चार दबोचे गये, जाने क्या है कारण

    26 जुलाई को एक बेहोश यात्री को टाटा-छपरा एक्सप्रेस से बरौनी स्टेशन में उतारा गया था. उसने अपनी बात पुलिस को बतायी थी. बरौनी रेल पुलिस ने मामला टाटानगर रेल पुलिस को भेजा था. इसी तरह 29 अप्रैल को किऊल स्टेशन पर उतारे गये बेहोश यात्री ने होश में आने पर जो बात पुलिस को बतायी उससे यह स्पष्ट हो गया था कि यात्रियों को टाटानगर में टारगेट किया जा जा रहा है. इसके बाद ट्रेन में नशा खिलाकर कोई लूट को अंजाम दे रहा.

    टाटा-छपरा एक्सप्रेस के समय 26 जुलाई की घटना को सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरपीएफ के लोगों ने एक व्यक्ति की पहचान की. वहीं संदिग्ध व्यक्ति अचानक आरपीएफ की सीआईबी टीम के सदस्यों को मंगलवार 2 अगस्त 2022 को टाटानगर स्टेशन पर नजर आया. वह छपरा एक्सप्रेस में किसी यात्री को टारगेट कर रहा था तभी सीआईबी व सीपीडीएस टीम के सदस्यों ने उसे धर दबोचा. उसके बाद 60 एटिवैन टैबलेट के अलावा बिस्कुट आदि मिलने पर आरपीएफ को समझते देर नहीं लगी कि यहीं व्यक्ति यात्रियों को शिकार बना रहा है.

    यह भी पढ़ें : SER : राउरकेला- झारसुगुड़ा सेक्शन पर कमर्शियल व आरपीएफ में चल रही गुप्त मंत्रणा !

    टाटानगर में सीआईबी की कमान संभालने के बाद इंस्पेक्टर शैलेश चंद्रा की अगुवाई में यह पहली बड़ी कार्रवाई है. इसमें सीआईबी के सब इंस्पेक्टर आरबी सिंह, अजय गुप्ता, सीपीडीएस टीम के पदाधिकारी बलबीर प्रसाद, अभय कुमार, सिसोदिया, रमेश तिवारी, मनोज आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.

    In Tatanagar RPF caught the person who robbed the passengers by intoxicating them SER SER RPF
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे के तीन बड़े अफसरों को सीबीआई ने घूसखोरी में भेजा जेल, 46.50 लाख जब्त
    Next Article जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुर्ननिर्माण पर खर्च होंगे 500 करोड़, प्लान स्वीकृत, अक्टूबर से होगा काम
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group