Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SER : राउरकेला- झारसुगुड़ा सेक्शन पर कमर्शियल व आरपीएफ में चल रही गुप्त मंत्रणा !
    रेलहंट स्पेशल

    SER : राउरकेला- झारसुगुड़ा सेक्शन पर कमर्शियल व आरपीएफ में चल रही गुप्त मंत्रणा !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 23, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आरपीएफ आईजी/डीजी का नहीं चलता आदेश, धड़ल्ले से ट्रेन और स्टेशन पर चल रहे अवैध हॉकर
    • राउरकेला में दो विभागों के टकराव में रुकी अवैध हॉकरी को शुरू करने को लेकर समझौते का प्रयास   

    राउरकेला. दक्षिण पूर्व रेलवे के अलग-अलग स्टेशन और सेक्शन में अवैध हॉकरों को अघोषित लाइसेंस मिला हुआ है. रांची से राउरकेला और राउरकेला से झारसुगुड़ा हो या राउरकेला से टाटा से लेकर खड़गपुर और हावड़ा तक ट्रेन में अवैध हॉकर बेखौफ फेरी करते दिख जायेंगे. अब सवाल उठता है इसे रोकने की जिम्मेदारी किसकी है! उत्तर सबके पास है लेकिन फिर वहीं सवाल उठता है कि इसे रोक नहीं पाने के पीछे की क्या मजबूरी व मकसद रहे है. फिलहाल सबसे दिलचस्प खेल राउरकेला में चल रहा है जहां अवैध हॉकरों की धमा-चौकड़ी फिलहाल पूरी तरह बंद है.

    देश की बेहतरीन ट्रेनों में शामिल गीतांजलि एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में टाटानगर से खड़गपुर के बीच अवैध वेंडर की मौजूदगी आरपीएफ की सुरक्षा पर गंभीर सवाल है@ig_cum_csc_ser@rpf_dg@RailMinIndia pic.twitter.com/c3lJmU91SI

    — Railhunt (@railhunt) June 28, 2022

    हां, यहां यह बताना भी जरूरी होगा कि अवैध हॉकरों पर राउरकेला में अंकुश लगाने में आरपीएफ की कोई भूमिका नहीं है. पिछले महीनों तक हर ट्रेन और स्टेशनों पर दर्जनों की संख्या में दिखने वाले अवैध हॉकरों पर रोक लगाने की पहल कमर्शियल की ओर से की गयी है जिसमें अहम भूमिका यहां हाल में ही पदस्थापित होकर आये एक नये इंस्पेक्टर की रही है. अगर यह रोक स्थायी रही तो यही माना जायेगा कि उक्त इंस्पेक्टर ने यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा और रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने में अपनी महती भूमिका निभायी.

    यह भी पढ़ें : टाटानगर आरपीएफ ओसी गये छुट्टी पर, हॉकरों पर आयी शामत, चार दबोचे गये, जाने क्या है कारण

    लेकिन कुछ ही दिनों में पूर्व की तरह अगर अवैध हॉकरों की चहल-पहल शुरू हो गयी तो यह साफ हो जायेगा कि अवैध हॉकरों पर रोक लगाने का मकसद यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान करना नहीं बल्कि कुछ और ही था. हालांकि जो सूचना आ रही है उसके अनुसार कमर्शियल व आरपीएफ के बीच इसे लेकर गुप्त मंत्रणा शुरू हो चुकी है. इसमें कोई शक नहीं कि अगर यह वार्ता सफल होती है तो यहां कुछ दिनों से बंद अवैध हॉकरों की चहल-पहल पहले की तरह ट्रेन व स्टेशन पर बढ़ जायेगी जिसे रोकने का सख्त निर्देश आरपीएफ डीजी और आईजी की ओर से समय-समय पर दिया जाता रहा है.

    दिलचस्प है कि आरपीएफ के अधिकारी अवैध हॉकरों के मामले में आला अधिकारियों को गुमराह करने से भी नहीं कतराते. टाटानगर के पोस्ट प्रभारी ने तो बकायदा सादे कागज पर काले शब्दों में अधिकारियों को झूठ का पुलिंदा थम दिया था. राउरकेला से हावड़ा के बीच लंबी दूरी किसी भी एक ट्रेन में चलने वाला आम यात्री भी हर दिन एक दर्जन से अधिक अवैध हॉकरों का साक्षात्कार चंद घंटों में कर लेता है. इस सेक्शन पर दो दर्जन से अधिक ट्रेनों में 100 से अधिक अवैध हॉकरों की टीम हर दिन चलती है जिसका पूरा लेखा-जेखा आरपीएफ नाम की इस सुरक्षा एजेंसी के पास होता है.

    आरपीएफ आईजी डीबी कसार

    इसके बावजूद एक ट्रवीट के जबाव में टाटानगर पोस्ट प्रभारी ने सीनियर कमांडेंट चक्रधरपुर और एसईआर आईजी को बताया था कि जनवरी से जुलाई माह के बीच 15 अनाधिकृत लोगों को पकड़कर 15 हजार जुर्माना वसूला गया. हर दिन हॉकरों के खिलाफ अभियान चलाने की बात भी उन्होंने लिखित रूप से स्वीकार की. लेकिन यहां यह बताना जरूरी होगा कि इस साल जनवरी से लेकर मई माह तक टाटा-सीनी और चक्रधरपुर आरपीएफ पोस्ट में अवैध हॉकरों की धर-पकड़ का आकड़ा शून्य रहा था. इस पर स्वयं मंडल कमांडेंट ने भी सवाल उठाया था. इसके बाद अभियान चलाया गया. इसका मतलब स्पष्ट रहा कि मई से जुलाई के बीच टाटानगर ने 15 हॉकरों की धड़पकड़ की गयी थी न की जनवरी से जुलाई माह तक.

    यह बात अलग है कि टाटानगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी का यह झूठ किस रूप में आरपीएफ आईजी तक पहुंचा है और आईजी के स्तर से इस पर कैसा संज्ञान लिया गया है. जानने की बात यह भी है कि हॉकरों पर रोक को लेकर अक्सर होने वाले खेल के पीछे का कारण क्या है और क्या यह अवैध कमाई का कोई इको सिस्टम हैं जिसका जुड़ाव छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक होने की चर्चा रेलवे महकमे में सुनी जाती है.

     

     आगे पढ़ें …. आरपीएफ के दो नये इंस्पेक्टर की तैनाती के बाद क्यों मची है खींचतान

                  ….  अवैध हॉकरों से हर माह वसूली का बड़ा है अर्थतंत्र, सालों से चल रहा खेल

     

    commercial illegal hawkers RPF SOUTH EASTERN RAILWAY
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleटाटानगर में आजादी के अमृत महोत्सव पर सिविल डिफेंस की टीम ने देश भक्ति गीतों का बांधा समां
    Next Article बालासोर में मना आज़ादी का अमृत महोत्सव, डीआरएम ने स्वतंत्रता सेनानी की पुत्री को किया सम्मानित
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    गपशप

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group