Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Shalimar Express Derail : नागपुर में दो डिब्बे पटरी से उतरे, मुंबई-हावड़ा मार्ग पर परिचालन प्रभावित

NAGPUR. ट्रेनों के पटरी से उतरने का सिलसिला जारी है. अब नागपुर के इतवारी रेलवे स्टेशन के पास मुंबई से आ रही शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे बेपटरी हो गये हैं. बताया जा रहा है कि S2 के अलावा पार्सल यान का डिब्बा पटरी से उतर गया हैं. 18029 शालीमार एक्सप्रेस मुंबई से शालीमार जा रही थी. अब तक इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. रेलवे की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. ट्रैक को भी दुरुस्त कराया जा रहा.

घटना मंगलवार 22 अक्टूबर 2024 की दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट की है, जब ट्रेन इतवारी से कविनगर लाइन पर क्रॉस कर रही थी. उसी दौरान अचानक S1 और S2 कोच के पटरी से उतर गए तुरंत ट्रेन को रोका. बताया जा रहा है कि यात्री खाना खा कर बैठे ही थे की ये हादसा हो गया. जिसके बाद यात्रियों में काफी दहशत फैल गई. हादसा ट्रेन की धीमी रफ्तार के दौरान हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

अभी हाल में ही मध्य रेलवे के कल्याण स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 2 पर एक कोच पटरी से उतर गया था. इससे पहले असम के डिबालोंग स्टेशन के पास अगरतला-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 8-10 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. इस घटना में किसी को चाेट नहीं आयी. वहीं शालीमार के बेटपरी हुई डिब्बों पर पटरी पर लगाने का काम शुरू हो गया है. इस घटना के कारण मुंबई-हावड़ा लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है.

सीनियर डीसीएम दिलीप सिंह ने बताया कि पार्सल यान के अलावा एस 2 कोच डिरेल्ट हुआ है और अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...