Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

भावनाओं की सहज अभिव्यक्ति का माध्यम है भाषा, इसमें संकीर्णता का स्थान नहीं

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

मानव मन की भावनाओं की सहज अभिव्यक्ति का माध्यम है भाषा । इस मामले में संकीर्णता के लिए कोई स्थान नहीं है । उदार मन से हम इसके लक्ष्यों को सहजता से प्राप्त कर सकते हैं ।  खड़गपुर रेल मंडल के हिंदी सप्ताह समापन समारोह में यह बात वक्ताओं ने कही । मंडल रेल प्रबंधक मनोरंजन प्रधान , अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार तथा राजभाषा अधिकारी श्रेया शांडिल्य के मार्गदर्शन में विगत 13 से 17 सितंबर तक हिंदी सप्ताह मनाया गया ।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं जैसे निबंध , कविता लेखन और सुलेख प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । महिलाओं के लिए विशेष रूप से हिंदी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सभी प्रतियोगिताएं कोविड नियमों का पालन करते हुए ऑन लाइन आयोजित की गई । समापन समारोह में डीआरएम मनोरंजन प्रधान और सर्वो अध्यक्ष प्रिया प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

तत्पश्चात श्रीमती प्रधान ने राजभाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुंदर कविता का पाठ किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे । प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम का संचालन कमला कांत पाठक ने किया । धन्यवाद ग्यापन राजभाषा अधिकारी श्रेया शांडिल्य ने किया ।

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

आरपीएफ की चयन प्रणाली सवालों के घेरे में, बड़ा सवाल – क्या विभाग के पास कोई योग्य अफसर नहीं ! अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार...

खुला मंच/विचार

जमशेदपुर प्रभात खबर में समाचार संपादक की भूमिका निभा चुके हैं लेखक व पत्रकार नीरज मिश्रा     महाकुंभ के 48 दिनों की सामाजिक विविधता...

रेल यात्री

भारतीय संविधान के धारा 24 (समानता का अधिकार) और धारा 21 (जीवन का अधिकार) के उल्लंघन का दावा   MUMBAI. रेलवे की ‘नो रिफंड’ पॉलिसी...