Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

समाज-संस्कृति

खड़गपुर : ” लघु गुरुकुल ” में पढ़ेंगे असहाय – अनाथ बच्चे 

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

रेलवे स्टेशन परिसर में इधर – उधर भटकने वाले असहाय – अनाथ व गरीब बच्चों को शिक्षा की रोशनी से परिचित कराने का बीड़ा खड़गपुर की सामाजिक संस्था ‘ स्वयं सेवा दल ‘ के सदस्यों ने उठाने की घोषणा की है. रविवार की सुबह शिक्षा अभियान के तहत बोगदा में इसकी शुरूआत की गई . दल के पदाधिकारियों के मुताबिक ‘ विगत 7 वर्षों से खड़गपुर की बस्तियों में लघु गुरुकुल अभियान चल रहा है ,चाहे शिक्षा सामग्री का वितरण हो या उनको संस्कार देने की बात स्वयं सेवा दल बढ़ – चढ़ कर इन गतिविधियों को संचालित कर रही है .

खड़गपुर में 12 लघु गुरुकुल केंद्र खुल चुके हैं और 13 वीं शाखा का उद्घाटन रविवार को किया गया . आज खड़गपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बोगदा स में जहां असहाय गरीब बच्चे भीख मांगते हुए दिख जाते थे आज उनको शिक्षा का संस्कार देने का कार्यक्रम शुरू किया गया . दल के पदाधिकारियों में अभिमन्यु गुप्ता ने कहा ” स्टेशन परिसर में लोग आकर अक्सर कभी कंबल तो कभी खाद्य पदार्थ बांटते थे लेकिन कभी किसी ने इन बेसहारा बच्चों को शिक्षा देने की नहीं सोची . लिहाजा हमने यह बीड़ा उठाने का निश्चय किया . कुल 34 बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री बांटी गई और हर हफ्ते प्राथमिक रूप से शिक्षा अभियान चलाने की घोषणा की गई . इस अवसर पर उपस्थित लोगों में जसपाल सिंह, शुभम बोस, अशोक सिंह, राहुल राय, ललित गुप्ता तथा संजीव गुप्ता आदि शामिल रहे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

आरपीएफ की चयन प्रणाली सवालों के घेरे में, बड़ा सवाल – क्या विभाग के पास कोई योग्य अफसर नहीं ! अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार...

रेल यात्री

भारतीय संविधान के धारा 24 (समानता का अधिकार) और धारा 21 (जीवन का अधिकार) के उल्लंघन का दावा   MUMBAI. रेलवे की ‘नो रिफंड’ पॉलिसी...

न्यूज हंट

52 सप्ताह में 34 चोरी की घटनाएं, RPF की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाये सवाल कांड्रा, सीनी, डीपीएस, टाटा, बंडामुंडा में लगातार बढ़ी हैं चोरी...