- दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार
DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा स्थित इलेक्ट्रिकल कार्यालय में सोमवार की देर रात छापेमारी कर रेलवे के कनीय विद्युत अभियंता (जेई) रविंद्र कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है. 15 दिन के अंतराल पर धनबाद डिवीजन के बाद आद्रा डिवीजन में सीबीआई की यह पहली दूसरी कार्रवाई है. जेई पर आरोप है कि वह रेलवे ठेकेदार से विद्युत कनेक्शन देने की मांग पर रिश्वत ले रहा था. आरोपी जेई रविंद्र कुमार दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन (SERMU) में भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है.
ECR : धनबाद डीआरएम कार्यालय में CBI का छापा, SrDEE/G की गिरफ्तारी की खबर, जांच जारी
अब तक मिली जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिकल विभाग में बिल पास करने को लेकर रेलवे के किसी संवेदक ने रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई से की गई थी. हालांकि सीबीआई अथवा रेलवे के किसी अधिकारी ने अब तक जेई के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. बताया जाता है कि छापेमारी सीबीआई की टीम ने विद्युत विभाग के कार्यलय के अलावे जूनियर इंजीनियर रविंद्र कुमार के बंगलोपाड़ा स्थित रेलवे आवास पर भी घंटों कागजात खंगाले है.
पोस्टिंग के बाद से एक ही स्थान पर सालों से पदस्थापित है रविंद्र कुमार
रेलवे के सूत्रों के अनुसार घूसखोरी के आरोप में पकड़ा गया विद्युत विभाग का जूनियन इंजीनियर रविंद्र कुमार दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन (SERMU) का पदाधिकारी है. वह भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है. कहां तो यहां तक जा रहा है कि पदस्थापना के बाद से ही दशकों से रविंद्र कुमार भोजूडीह में ही पदस्थापित रहा है. यूनियन का पदाधिकारी बनकर वह लगातार तबादलों से बचता रहा और करप्शन में संलिप्त रहा है.
रोटेशनल पॉलिसी का फेल होना भी भ्रष्टाचार को बढ़ने का बड़ा कारण बताया जाता है. अब सवाल यह उठता है कि कौन लोग हैं रोटेशन को नहीं देने देते ? कौन लोग इसके लिए जिम्मेदार है? इसमें यूनियनों को भी अपनी भूमिका की समीक्षा करती चाहिए.


















































































