Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

हाईकोर्ट का आदेश : रेलवे ने रोका बकाया फैमिली पेंशन, अब बकाया के साथ देना होगा एक लाख रुपये का हर्जाना

Jaipur. राजस्थान हाईकोर्ट ने रेलवे की ओर से मृत कर्मचारी के आश्रितों को फैमिली पेंशन की बकाया राशि नहीं देने पर रेलवे प्रशासन पर एक लाख रुपये का हर्जाना लगाया है. इसके साथ ही अदालत ने याचिकाकर्ता को पेंशन राशि देने को कहा है. जस्टिस समीर जैन ने यह आदेश लीला देवी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए.

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रक्रिया की खामियों के कारण किसी के मौलिक अधिकारों को अस्वीकार नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब पीडित व्यक्ति अशिक्षित हो. अदालत ने कहा कि जिन मामलों में पीडित व्यक्ति अशिक्षित है या उसे कानूनी औपचारिकताओं के बारे में जानकारी नहीं है, उनमें संबंधित व्यक्ति को कानून की तकनीकी जटिलताओं का शिकार नहीं बनाया जा सकता. याचिका में अधिवक्ता वेंकटेश गर्ग ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता का पति रामलाल रेलवे में साल 1965 में बाइंडर के पद पर नियुक्त हुआ था. करीब 27 साल की सेवा के बाद उसने 31 मई 1992 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली. वहीं दिसंबर, 2008 को उसके पति का निधन हो गया.

याचिकाकर्ता के अनपढ होने के कारण उसे फैमिली पेंशन की जानकारी नहीं थी. ऐसे में इस प्रावधान की जानकारी मिलने पर उसने वर्ष 2012 में फैमिली पेंशन के लिए आवेदन किया, जिसे रेलवे ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि याचिकाकर्ता की ओर से दिए गए पत्र में वह मृतक की नॉमिनी नहीं है. जिसे चुनौती देते हुए कहा गया कि याचिकाकर्ता के पति ने वर्ष 1977 में रेलवे कर्मचारी बीमा योजना में याचिकाकर्ता और उसकी दोनों बेटियों को नॉमिनी दर्शाया गया था. याचिकाकर्ता ने वर्ष 2015 में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद उसे आंशिक भुगतान भी किया गया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने याचिकाकर्ता को बकाया फैमिली पेंशन देने के आदेश देते हुए रेलवे पर एक लाख रुपये का हर्जाना लगाया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...