Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

वाराणसी : पैसेंजर कमेटी के चेयरमैन एडीआरएम से मिले, एसएंडटी की समस्याओं पर की बात

वाराणसी : 19 सितंबर को इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन IRSTMU की टीम ने वाराणसी में पैसेंजर सर्विस कमिटी के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न से मुलाकात की. रमेश चंद्र के निरीक्षण के दौरान एडीआरएम वाराणसी ग्यानेश त्रिपाठी मौजूद थे. इस दौरान इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन की टीम ने उनका स्वागत किया जबकि चैयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने वाराणसी से सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं व उनके समाधान के लिए एडीआरएम से बात की.

सिग्नल व टेलीकम्यूनिकेशन के कर्मचारियों की समस्या में ड्यूटी रोस्टर, सुरक्षा गियरों जैसे कि हेल्मेट, गल्बस, सेफ्टी सूज, सेफ्टी जैकेट, विंटर जैकेट, टार्च, रेनकोट आदि नहीं मिलने के साथ रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस, नाईट फेलियर गैंग की स्थापना, असिस्टेंट से तकनीशियन में 25 % एलडीसीई कोट पर भी चर्चा की गयी. एडीआरएम ने सभी मामलों में तत्काल पहल कर उनके समाधान का आश्वासन दिया.

इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन की टीम में राघवेन्द्र कुमार, नीरज कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रोहित, राजेन्द्र गुप्ता, अविनाश द्विवेदी, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, आनंद सिंह तथा सरोज सिंह आदि उपस्थित थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...