Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

JHARKHAND : बैद्यनाथधाम से काशी विश्वनाथ वाया गया चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

KOLKATTA. बैद्यनाथधाम से काशी विश्वनाथ वाया गया वंदे भारत ट्रेन चलायी जायेगी. श्रावणी मेला से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नयी वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ कर सकते हैं. रेलवे ने इस नयी ट्रेन की कार्ययोजना तैयार कर ली है. वंदे भारत ट्रेन देवघर से खुलेगी व गया होते हुए बनारस जायेगी.

इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से देवघर में बाबा बैद्यनाथ व गया में विष्णु पद मंदिर व बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो जायेगी. इस ट्रेन के चालू हो जाने से देवघर से खुलने वाली बनारस के लिए पहली सीधी ट्रेन हो जायेगी, जबकि देवघर से गया होकर गुजरने वाली जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस के बाद यह दूसरी ट्रेन होगी.

वंदे भारत को चलाने के लिए पूर्व रेलवे को जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है. ऐसा अनुमान है कि इसके लिए रैक की उपलब्धता जल्द ही सुनिश्चित करायी जायेगी. नयी वंदे भारत तीन तीर्थ स्थलों को जोड़ने के लिए प्रभावी होगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

रेल यूनियन

रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस के साथ नाईट ड्यूटी फेलियर रेक्टिफिकेशन गैंग बनाने की मांग  NEW DELHI. इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलिकॉम मैंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने...

आरपीएफ-जीआरपी

चक्रधरपुर डिवीजन में सिक्यूरिटी सर्कुलर का अनुपालन सुनिश्चित कराने में लग गये दो माह   RPF डीजी सोनाली मिश्रा की फटकार के बाद जागे कमांडेंट...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

CKP में प्रमोशनल-पोस्टिंग विवाद के बीच Sr DEE (OP) एसके मीना का तबादला, पोस्टिंग में हुआ बड़ा खेल  सालों से एक डिवीजन में जमे...