Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » प्रधानमंत्री ने ओडिशा की पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को दिखायी हरी झंडी, 6.25 घंटे में पहुंचेगी पुरी से हावड़ा
    रेलहंट स्पेशल

    प्रधानमंत्री ने ओडिशा की पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को दिखायी हरी झंडी, 6.25 घंटे में पहुंचेगी पुरी से हावड़ा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 18, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    फोटो सभार ओड़िशा टीवी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Bhubaneswar. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 मई 2023 को ओडिशा को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन (vande-bharat-express) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर पीएम ने राज्य की 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत की. पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे में 500 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली मार्ग की सबसे तेज ट्रेन होगी. अब तक हावड़ा-पुरी रूट पर सबसे तेज ट्रेन हावड़ा-पुरी शताब्दी है जो 7 घंटे 35 मिनट में यात्रा पूरी करती है. वंदे भारत यह सफर 6 घंटे 25 मिनट में पूरा करेगी.

    पीएम नरेंद्र मोदी व वंदे भारत

    प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय दोनों का प्रतीक बन रही हैं और उसमें भारत की गति और प्रगति भी दिखायी देती है. बंगाल और ओडिशा में वंदे भारत प्रगति का प्रतीक बनेगी जो रेल यात्रा का अनुभव भी बदलेगी. कोलकाता से पुरी की यात्रा 6.30 घंटे में पूरी होगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में 15 वंदे भारत ट्रेंने चल रही है. आज का नया भारत प्रौद्योगिकी भी खुद बना रहा है और नई सुविधाओं को तेजी से देश के कोने-कोने तक पहुंचा रहा है. वंदे भारत ट्रेन अब उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक, देश के हर किनारे को स्पर्श करती है.

    प्रधानमंत्री ने पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखी. ओडिशा में रेल नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित किया. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संबलपुर-टिटलागढ़ रेल लाइन के दोहरीकरण, अंगुल और सुकिंदा के बीच एक नयी ब्रॉड गेज रेल लाइन, मनोहरपुर-राउरकेला-झारसुगुडा-जमगा को जोड़ने वाली तीसरी लाइन और बिछुपाली और झरतरभा के बीच एक नयी ब्रॉड-गेज लाइन का भी उद्घाटन किया. कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी कार्यक्रम में मौजूद थे.

    रेलमंत्री व वंदे भारत

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे ओडिशा में वंदे स्लीपर और वंदे मेट्रो शुरू करने की योजना बना रहा है. कैबिनेट मंत्री के अनुसार, ओडिशा में दूसरी वंदे भारत पुरी-भुवनेश्वर-कटक-अंगुल और राउरकेला रूट पर चलाने की योजना है. वैष्णव ने कहा कि दूसरी वंदे भारत अगली साल के जनवरी-फरवरी तक चलाई जाएगी. इसके लिए वह पीएम से अनुरोध करेंगे.

    22895/22896 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 20 मई से शुरू होगा. सप्ताह में छह दिन चलने वाली ट्रेन हावड़ा से सुबह छह बजकर 10 मिनट पर खुलेगी और दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर पुरी पहुंचेगी. वापसी में यह पुरी से दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी और रात साढ़े आठ बजे हावड़ा पहुंचेगी. 16 कोच वाली यह ट्रेन खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड स्टेशनों पर रुकेगी.

    ऐसे जाने वंदे भारत की सुविधाएं

    वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. ऑटो स्लाइडिंग दरवाजा, सीसीटीवी, 360 डिग्री घूमने योग्य आरामदायक कुर्सी, बायो शौचालय, कम कंपन, यात्रियों के लिए घोषणा सुविधा, दुर्घटना रोकथाम तकनीक से यह ट्रेन लैस है. वंदे भारत के लोकोमोटिव में 12,000 हॉर्सपावर है. एक वंदे भारत ट्रेन बनानेमें 115 करोड़ रुपये का खर्चआता है. लग्जरी वंदे भारत ट्रेन मेंकुल 16 डब्बेहैं. इनमें 14 इकोनॉमी एसी चेयरकार हैंऔर 2 कार्यकारी (एक्जि क्यूटिव) चेयरकार हैं. बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंखड़गपुर मंडल के डीआरएम मोहम्मद शुजात हाशमी ने बताया कि हावड़ा सेपुरी तक एक्जि क्यूटिव चेयरकार का किराया कैटरिंग मिलाकर 2400 रुपयेहै. बिना खानपान के 2245 रुपयेहै. वापसी का किराया क्रमशः 2595 रुपयेऔर 2245 (बिना खानपान) रुपयेहै.

    ऐसा रहेगा गाड़ी का किराया

    • एसी चेयर कार- 1,265 रुपये
    • कैटरिंग चार्ज- 162 रुपये
    • एग्जीक्यूटिव चेयर कार- 2420 रुपये
    • कैटरिंग चार्ज- 195 रुपये

    इन स्टेशन पर रहेगा स्टॉपेज

    खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड

    vande bharat express
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleपेरंबूर वर्कशॉप में DRKS नेताओं पर हमले का देशव्यापी विरोध, प्रयागराज मुख्यालय पर BRMS ने किया प्रदर्शन
    Next Article समस्याओं से अवगत कराने से ही निकलता है समाधान का रास्ता : PCSTE/ECR
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group