Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

खड़गपुर : एंटोनी कप में मेदिनीपुर को हरा कोलकाता यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब बना चैंपियन

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर के सेरसा स्टेडियम में आयोजित एंटोनी कप 2021 का फाइनल मैच खासा रोमांचक रहा. कड़े मुकाबले के बाद इस दिवारात्रि प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कोलकाता के यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब ने एसबी इलेवन मेदिनीपुर को शून्य के मुकाबले 01 गोल से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया.

स्थानीय स्टेडियम में यह प्रतियोगिता विगत 15 नवंबर से शुरू हुई. गुरुवार को फाइनल मैच खेला गया. फाइनल में मेदिनीपुर की एसबी इलेवन की टीम के जाने से सैकड़ों दर्शकों की उम्मीदें टीम पर टिक गई. खिलाड़ियों ने अपेक्षा के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन भी किया , लेकिन बाजी अंतत: यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब , कोलकाता के हाथ लगी.

पुरस्कार वितरण समारोह में दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक अतुल्य कुमार सिन्हा , खड़गपुर के मंडल रेल प्रबंधक मनोरंजन प्रधान तथा आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. वी . के .तिवारी आदि प्रमुख रहे. अपने संबोधन में वक्ताओं ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रेल परिचालन के साथ ही खेल कूद में भी खड़गपुर मंडल का विशेष स्थान रहा है. ऐसे आयोजन इस परंपरा व विरासत को और समृद्ध करेगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...